रांची: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 3.5 टन से कम क्षमता वाले एलसीवी सेगमेंट में अपनी वीरो रेंज का विस्तार करते हुए नई वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी और अपग्रेडेड वीरो डीजल लॉन्च की है। सितंबर 2024 में पेश की गई वीरो को कंपनी के भारत में विकसित मल्टी-एनर्जी मॉड्यूलर कमर्शियल व्हीकल प्लेटफॉर्म अर्बन प्रॉस्पर प्लेटफॉर्म (यूपीपी) पर तैयार किया गया है। नई वीरो 1.1 एक्सएक्सएल सीएनजी को खासतौर पर शहरी माल ढुलाई के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1.1 टन पेलोड, 2,900 मिमी (9.5 फीट) कार्गो डेक और 5.1 मीटर टर्निंग रेडियस मिलता है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है,…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर. शिक्षाविद एपीआर नायर की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को मानगो में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ अफरोज शकील ने किया. टूर्नामेंट के पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले गए, जिनमें दलमा एलेवन, जाकिर नगर एकादश, शेरे पंजाब एकादश और आदित्यपुर की सनराइज क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की. इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसका समापन बुधवार को होगा. विजेता टीम को एपीआर नायर ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. इसके अलावा उपविजेता, प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर को भी सम्मानित…
जमशेदपुर सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी ACTION) की ओर से होटल बुलेवार्ड, बिष्टुपुर में “बाल विवाह रोकथाम में पंचायत, समुदाय एवं जिला हितधारकों की भूमिका, समन्वय एवं जवाबदेही” विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह रोकने के लिए पंचायत, प्रशासन, पुलिस, मीडिया और सामाजिक संस्थाओं के बीच साझा समन्वय मजबूत करना था. प्रमुख हितधारकों के विचार और संदेश बच्चों के भविष्य और अधिकारों का मुद्दा: ‘युवा’ की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने कहा कि बाल विवाह केवल कानूनी मामला नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य से जुड़ा विषय है. इसके…
जमशेदपुर। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, अनियमितताओं और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के खिलाफ मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार से छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमों को तत्काल वापस लेने तथा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय…
जमशेदपुर: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में एन.आई.टी. जमशेदपुर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय और इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में 09 एवं 10 सितंबर 2026 को एन.आई.टी. जमशेदपुर में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के 13 राज्यों से लगभग 150 महिला शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों की पदाधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों की नेतृत्वकर्ताओं की सहभागिता होगी। READ MORE :Jamshedpur News :धालभूमगढ़ एयरपोर्ट और हाथी-मानव संघर्ष के मुद्दों पर सांसद विद्युत बरण महतो ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात सम्मेलन के उद्देश्य और उद्घाटन सत्र इस दो…
नई दिल्ली/जमशेदपुर: जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना और चाकुलिया क्षेत्र के हाथी कॉरिडोर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपकर इस बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट की महत्ता एवं तत्काल आवश्यकता से अवगत कराया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की मांगों को लेकर राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की मांग धालभूमगढ़ एयरपोर्ट एनओसी और दस्तावेज़ प्रक्रिया सांसद श्री महतो ने बताया कि कुछ दस्तावेजों की कमी के…
जमशेदपुर: झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री विश्वम्भर यादव द्वारा आज दिनांक 08.09.2026 को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु राज्यपाल-सह-कुलाधिपति को ज्ञापन सौंपा गया है। महासंघ ने महामहिम से इस मामले में आवश्यक हस्तक्षेप करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को उचित दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया है। READ MORE :ADITYAPUR NEWS:राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में किया अत्याधुनिक कैथलैब का उद्घाटन, हृदय रोगियों को मिलेगी बड़ी राहत इंटरमीडिएट अनुभाग के कर्मचारियों के समायोजन की मांग महासंघ ने बताया कि जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती इंटरमीडिएट…
आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH), आदित्यपुर में मंगलवार को नवनिर्मित अत्याधुनिक कैथलैब (Cath Lab) का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्यपाल ने विधिवत फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर इस नई स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ किया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :MTV Hustle 5 में चमका जमशेदपुर का लाल: दुखों के पहाड़ को पार कर टीवी और ओटीटी पर राज बाबू ने लहराया परचम कोल्हान के हृदय रोगियों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर उद्घाटन के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए…
ANNI AMRITA जमशेदपुर. झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर के रितिक राज उर्फ ‘राज बाबू’ इन दिनों देश के सबसे लोकप्रिय हिप-हॉप और रैप रिएलिटी शो MTV Hustle 5 (Apna Homeground) में अपनी गायकी और रैपिंग से धमाल मचा रहे हैं. अपनी खाटी देसी शैली, बेबाक बोल और बीट पर बेहतरीन पकड़ के दम पर उन्होंने शो के जजों और देशभर के संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया है. पिता का साया उठा, पर नहीं हारी हिम्मत रितिक राज की यह सफलता आसान नहीं रही है. इसके पीछे संघर्ष और दर्द की एक लंबी कहानी छिपी है. रितिक ईटीवी के पूर्व सीनियर…
जमशेदपुर: इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में रेल सिविल डिफेंस द्वारा लोको पायलटों को प्राथमिक चिकित्सा, एंबुलेंस सेवा, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रांची, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, डांगवापोसी, आद्रा, खड़गपुर, संतरागाछी और टाटानगर के कुल 190 लोको पायलट शामिल हुए घटनास्थल पर दर्शक नहीं, मददगार बनें” – संतोष कुमार प्रशिक्षण के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने लोको पायलटों को संबोधित करते हुए कहा कि घटनास्थल पर दर्शक न बनकर मददगार बनें और घायल को प्राथमिक उपचार देकर लोगों की जान बचाएं.उन्होंने बताया कि रेल…
