जमशेदपुर: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए चाणक्य करियर एकेडमी की ओर से नि:शुल्क स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। यह टेस्ट 22 नवंबर 2026 (रविवार) को होगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को कोचिंग फीस में 80 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का अवसर मिलेगा। एकेडमी के अनुसार, पहले 50 छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर फीस में छूट दी जाएगी।
शहर में 27 वर्षों से संचालित चाणक्य करियर एकेडमी की इस पहल का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता के साथ बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। टेस्ट में IAS, JPSC, बैंकिंग, SSC और रेलवे सहित विभिन्न सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: घर खरीदने का सुनहरा मौका, 21 नवंबर से विवांता होटल में लगेगी ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’
SC-ST और जरूरतमंद विद्यार्थियों को विशेष छूट
एकेडमी की ओर से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए फीस में विशेष छूट की व्यवस्था भी की गई है। संस्थान के अनुसार, यहां दिल्ली आधारित अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। एकेडमी से पढ़ाई कर चुके सैकड़ों विद्यार्थी विभिन्न पदों पर चयनित होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
21 नवंबर तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
एकेडमी के निदेशक सुजीत कुमार झा ने बताया कि स्कॉलरशिप टेस्ट में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी साकची स्थित चाणक्य करियर एकेडमी के कार्यालय में 21 नवंबर को शाम 7 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। टेस्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी पंजीकरण के समय उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप टेस्ट के साथ करियर गाइडेंस प्रोग्राम और शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ दो दिवसीय इंटरेक्शन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क रखी गई है।
रजिस्ट्रेशन और जानकारी के लिए संपर्क
इच्छुक विद्यार्थी साकची स्थित चाणक्य करियर एकेडमी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर: 9798522292 / 9570880011


