जमशेदपुर: महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की ओर से शनिवार, 10 अक्टूबर को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्वान पुरोहितों ने महाराजा अग्रसेन की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद 61 ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और वस्त्र एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कल्याण, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के साथ महाराजा अग्रसेन के सेवा एवं परोपकार संबंधी आदर्शों को आगे बढ़ाना था। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: अग्रसेन जयंती सप्ताह पर अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन…
Author: BJNN Desk
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीडुंगरी में करीब 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गम्हरिया प्रखंड के यशपुर गांव निवासी राजेश महतो के रूप में हुई है। वह श्रीडुंगरी में अपनी मौसी के घर रह रहा था। घटना के बाद परिजनों में शोक है, जबकि पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:त्योहारों में जाम से मिलेगी मुक्ति? SCCI ने ट्रैफिक डीएसपी से की मुलाकात, दिए अहम सुझाव | घर लौटने पर मिली युवक की मौत की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय…
जमशेदपुर: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और जाममुक्त बनाने की मांग को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार, 10 अक्टूबर को जिला ट्रैफिक डीएसपी नीरज से मुलाकात की। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात में शहर के प्रमुख बाजारों, गोलचक्करों और व्यस्त सड़कों पर जाम की समस्या उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने त्योहारों के दौरान प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक बल की तैनाती, प्रभावी यातायात प्रबंधन और आम लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था करने का सुझाव दिया। READ…
जमशेदपुर: अग्रसेन जयंती सप्ताह के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर की ओर से शनिवार को इस्कॉन मंदिर में राशन दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में सेवा, सहयोग तथा मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान राशन सामग्री दान की गई। मंच के सदस्यों ने इस पहल के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प व्यक्त किया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी…
Jamshedpur: When Muskan Kumari walked into the examination hall earlier this year, she carried the hopes of her family, the aspirations of her community, and a belief that education could create opportunities far beyond the remote hamlet she calls home. A student of Tata Steel Foundation’s Pre-Matric Coaching (PMC) centre at Banji, Muskan scored 75 per cent marks and secured distinction in her Class 10 board examination. Her achievement is particularly significant because she belongs to the Birhor community, one of India’s Particularly Vulnerable Tribal Groups (PVTGs), where access to quality educational support remains a challenge. Muskan is not alone.…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू के अवैध खनन, भंडारण एवं तस्करी तथा जंगलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई को लेकर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी के साथ जिला उपायुक्त से उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जिले में प्राकृतिक संसाधनों की हो रही लूट पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा, चाकुलिया एवं बहरागोड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वर्णरेखा नदी से बड़े पैमाने पर बालू का…
जमशेदपुर: जमशेदपुर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता ‘एक्सेलेंसिया 2026’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। विवेक विद्यालय, टेल्को, जमशेदपुर की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने ‘न्यूज रूम’ प्रतियोगिता में विजेता ट्रॉफी जीती, जबकि ‘रील टू रियल’ डांस प्रतियोगिता में रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने दोनों प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। न्यूज रूम प्रतियोगिता में सौरिका, अन्विता और रोनित ने मारी बाजी ‘न्यूज रूम’ प्रतियोगिता में…
जमशेदपुर: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा की एनएसएस यूनिट-1 की ओर से गोद लिए गए गांव धनचटानी में आयोजित विशेष शिविर के समापन दिवस पर नशामुक्ति जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया। READ MORE :ADITYAPUR NEWS: 11 अक्टूबर को होगा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, हिमाचल के शिव मंदिर की दिखेगी झलक 50 एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ कार्यक्रम की शुरुआत वीणापाणि…
आदित्यपुर: आदित्यपुर-1 के एम टाइप क्षेत्र में श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी, प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का भव्य दुर्गा पूजा पंडाल लगभग तैयार हो गया है। पंडाल को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। इसका उद्घाटन 11 अक्टूबर को शाम 6 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सहित अन्य प्रमुख अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। उद्घाटन के बाद पूजा पंडाल को आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY :झारखंड-बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी खबर! पहली बार टाटानगर से तिलैया-राजगीर के रास्ते…
जमशेदपुर।टाटानगर स्टेशन से तिलैया, राजगीर, बिहार शरीफ के लोगो के राहत वाली खबर है क्योकि टाटा से पहली बार सीधी ट्रेन सेवा शुरुआत होने जा रही हैं. दरअसल दक्षिण पूर्व रेलवे पूजा में होने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए टाटा से बक्सर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। और इस ट्रेन का मार्ग टाटा – मूरी-गोमो –कोडरमा- तिलैया-राजगीर –बिहार शरीफ –फतूआ के रास्ते पटना होते बक्सर जाएगी।इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के जन्मोत्सव पर गीधनी स्टेशन पर रुकेंगी 8 प्रमुख ट्रेनें, स्टील एक्सप्रेस-इस्पात…
