जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के शोधार्थी निवेदन महतो ने अपने शोध प्रबंध का सफलतापूर्वक मौखिक प्रतिरक्षण (वाइवा-वॉइस) प्रस्तुत कर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त की। उनकी यह शैक्षणिक उपलब्धि 19 नवंबर 2026 को हासिल हुई। आंतरिक और बाह्य परीक्षकों द्वारा शोध प्रबंध स्वीकार किए जाने के बाद मौखिक परीक्षा संपन्न हुई।
निवेदन महतो के शोध प्रबंध का शीर्षक “Thermo-Structural Performance of n-Directional Graded Composite Corrugated Structures” है। उनका शोध एडवांस्ड ग्रेडेड कम्पोजिट कोरुगेटेड स्ट्रक्चर्स के थर्मो-स्ट्रक्चरल प्रदर्शन के अध्ययन पर केंद्रित है। इंजीनियरिंग और एडवांस्ड स्ट्रक्चरल सिस्टम के क्षेत्र में इस विषय को शोध की संभावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र माना गया है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:वंदे भारत में एक सप्ताह पहले एक्सपायर हो चुका नमकीन परोसा
विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में पूरा हुआ शोध
यह शोध कार्य थीसिस पर्यवेक्षक डॉ. विशेष रंजन कर और सह-पर्यवेक्षक प्रो. मणि कांत पासवान के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। मौखिक परीक्षा की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष एवं स्टूडेंट रिसर्च कमिटी (SRC) के चेयरपर्सन डॉ. परमानंद कुमार ने की।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के HAL चेयर प्रोफेसर प्रो. दीपक कुमार मैती ने बाह्य परीक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। शोध समिति के सदस्यों में प्रो. मृत्युंजय कुमार सिन्हा और डॉ. ओम हरि गुप्ता शामिल थे।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: 25 साल बाद घर लौटे बुजुर्ग को परिजनों ने अपनाने से किया इनकार, ‘सम्पूर्ण आश्रय’ ने दिया सहारा
अर्का जैन यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं निवेदन महतो
वर्तमान में निवेदन महतो जमशेदपुर स्थित अर्का जैन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
इस उपलब्धि पर NIT जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने निवेदन महतो को बधाई दी। उन्होंने उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और शोध में योगदान की सराहना करते हुए इसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि बताया।


