जमशेदपुर।
मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे इलाकों को राहत पहुंचाने के लिए निगम के पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। गुरुवार को महापौर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर इस कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस योजना के तहत मानगो के अलग-अलग वार्डों में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसमें वार्ड संख्या 2 का समता नगर, वार्ड संख्या 22 का बागान शाही, वार्ड संख्या 25 का बच्चे खान रोड, वार्ड संख्या 2 में मस्जिद के समीप का इलाका और वार्ड संख्या 1 की गुलजार बाग मुख्य सड़क शामिल हैं।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:वंदे भारत में एक सप्ताह पहले एक्सपायर हो चुका नमकीन परोसा
जलापूर्ति का दबाव बढ़ने की उम्मीद
इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। इससे पानी का दबाव बढ़ाने और घरों तक पर्याप्त पेयजल पहुंचाने में मदद मिलेगी। योजना से इन इलाकों के हजारों परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: चाणक्य करियर एकेडमी का नि:शुल्क स्कॉलरशिप टेस्ट 22 नवंबर को, छात्रों को मिलेगी 80% तक फीस में छूट
हर नागरिक को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना प्राथमिकता: सुधा गुप्ता
इस अवसर पर महापौर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। लंबे समय से चली आ रही पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मानगो में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान करना उनकी प्रतिबद्धता है। विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नगर निगम का उद्देश्य है।
महापौर ने स्थानीय नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की, ताकि योजनाओं को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।



