हरिओम नगर के इंद्रा बस्ती में वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया स्वेटर वितरण, नए स्वेटर पाकर खिले बच्चों के चेहरे
अदित्यपुर: सर्दी के मौसम के आगमन को देखते हुए झारखंड सरकार की बाल विकास परियोजना के तहत आदित्यपुर के वार्ड संख्या 17 के हरिओम नगर स्थित इंद्रा बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। स्थानीय वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने बच्चों को स्वेटर प्रदान किए।
स्वेटर मिलने पर आंगनबाड़ी के बच्चे काफी खुश नजर आए। ठंड के मौसम में गर्म कपड़े मिलने से बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका अवधेश देवी और सहिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वेटर पहनाए गए। स्थानीय स्तर पर बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण सर्दी के मौसम में उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया।


