जमशेदपुर। एटीएम से अब मिनटों में रुपे डेबिट, क्रेडिट और एनसीएमसी कार्ड जारी हो सकेंगे। फाइनेंशियल सर्विसेज डिपार्टमेंट के सचिव संजय लोहिया ने बुधवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में तीन डिजिटल पहल लॉन्च कीं। ओपन सोर्स एंड्रॉयड एटीएम से कार्ड जारी करने के साथ मर्चेंट यूपीआई क्यूआर भी तैयार किया जा सकेगा। इसके अलावा चेक डिपॉजिट, अकाउंट ओपनिंग और लोन एप्लीकेशन की सुविधा भी मिलेगी। केसीसी और पीएमएमवाई के पात्र लाभार्थी स्वीकृत क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल यूपीआई क्रेडिट लाइन के जरिये कर सकेंगे। वहीं, एईपीएस के थर्ड पार्टी कैश डिपॉजिट फीचर से ई-केवाईसी करा चुके ग्राहक आधार बायोमेट्रिक के…
Author: BJNN Desk
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9934174432 [email protected] आज का पंचांग ————— दिनांक – 10 सितम्बर 2026 दिन – गुरुवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – दक्षिणायण ऋतु – शरद मास – भाद्रपद पक्ष – कृष्ण तिथि – चतुर्दशी सुबह 10:33 तत्पश्चात् अमावस्या नक्षत्र - मघा दोपहर 02:04 तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी राहुकाल – दोपहर 01:18 से दोपहर 02:51 पंचक – नहीं है भद्रा – नहीं है सूर्योदय – 05:36 सूर्यास्त – 05:57 दिशा शूल – दक्षिण दिशा में दोष परिहार – दही खाकर यात्रा करें आज का विशेष —————- घर में शीशा कहाँ…
चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के राजनीति विज्ञान विभाग में “भारत में समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण की अनिवार्यता” विषय पर एक विशेष व्याख्यान एवं सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (रांची) के प्रोफेसर डॉ. आलोक गुप्ता उपस्थित रहे। READ MORE :CHAIBASA NEWS :कोल्हान विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा, कुलपति ने दिए समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता पंजीकरण जरूरी: प्रो. आलोक गुप्ता अपने विशेष व्याख्यान में डॉ. आलोक गुप्ता ने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में समावेशी…
चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने की। बैठक में कुलपति ने दीक्षांत समारोह से जुड़ी विभिन्न समितियों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों से अब तक की तैयारियों और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी समितियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :MTV Hustle 5 में चमका जमशेदपुर का लाल: दुखों के पहाड़ को पार कर टीवी और ओटीटी पर…
जमशेदपुर: दिनांक 07 सितंबर 2026 को ओलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-05 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में कुछ युवकों द्वारा काम बंद कराने, रंगदारी की मांग करने और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई थी। इस संबंध में ओलीडीह ओपी में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान आरंभ किया गया था। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :अक्टूबर से शहर में शुरू होगा जीएसटी केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र, सिंहभूम चेम्बर की लंबे समय से लंबित मांग हुई पूरी तीन अभियुक्त गिरफ्तार और मोबाइल बरामद कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस…
जमशेदपुर: जुगो-जुग अटल, साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 422वें प्रथम प्रकाश दिहाड़े के पावन अवसर पर जमशेदपुर के युवा सिख धर्म प्रचारक एवं विचारक ज्ञानी हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने सिख संगत, विशेषकर युवा पीढ़ी को गुरु साहिब की बाणी से गहराई से जुड़ने और उसके संदेश को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया है। READ MORE :Jamshedpur News :थाईलैंड में सम्मानित हुए ज्ञानी हरविंदर सिंह ‘जेन जी’ और ‘जेन जी-अल्फा’ पीढ़ी के लिए बाणी की प्रासंगिकता (H2) संगत के नाम अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आज की तेज रफ्तार और डिजिटल युग में युवा अनेक…
आदित्यपुर। रोड नंबर 18 स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर पूजा समिति के मंदिर प्रांगण में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छठीहार महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शाम छह बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण लल्ला की शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “जय श्री कृष्ण” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। READ MORE :Adityapur News :27 सितंबर को फुटबॉल मैदान में होगा कुड़मी सेना का विराट करम महोत्सव,…
आदित्यपुर, संवाददाता। कुड़मी सेना (टोटेमिक) की ओर से आगामी 27 सितंबर को आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में विराट करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर कुड़मी समाज में उत्साह का माहौल है। महोत्सव के दौरान पारंपरिक संस्कृति और लोक संगीत को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में झाड़ग्राम की पंपा महतो एंड टीम द्वारा झुमुर संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार झुमुर कार्यक्रम महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा। READ MORE :ADITYAPUR NEWS :’वनस्थली प्ले स्कूल’ का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा…
जमशेदपुर। मानवाधिकार सहायता संघ की ओर से लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संगठन के सक्रिय सदस्यों के बीच आई कार्ड यानी पहचान पत्र का वितरण किया गया। आई कार्ड वितरण का उद्देश्य संगठन से जुड़े सक्रिय सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों और संगठनात्मक पहचान के साथ जनसेवा एवं जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। READ MORE :ADITYAPUR NEWS :’वनस्थली प्ले स्कूल’ का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन पदाधिकारियों की रही मौजूदगी कार्यक्रम…
आदित्यपुर: शहर के प्रतिष्ठित ‘वनस्थली प्ले स्कूल’ में संस्थान का 10वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉक्टर नथुनी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ करवाई गई। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। नन्हे-मुन्नों ने देशभक्ति गीतों, लोकनृत्यों और लघु नाटिकाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक और दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। READ MORE :Adityapur news:कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में दी श्रद्धांजलि 10…
