पान दुकान चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
आदित्यपुर: देश की पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर बुधवार को आदित्यपुर के पान दुकान चौक स्थित प्रियदर्शनी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष खिरोद सरदार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा, महिला जिला अध्यक्ष संगीता प्रधान, आदित्यपुर प्रभारी तसलीमा मलिक, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि गंभीर सिंह, वार्ड संख्या 33 के वार्ड अध्यक्ष प्रभाकर प्रधान और मुकेश कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।


