सरायकेला: भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय संगठन के पुनर्निर्माण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए संयोजकों के नामों की घोषणा की गई।
घोषणा के अनुसार, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लिए राजा सिंहदेव, खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लिए रामनाथ महतो और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए रूपेश वर्मा पप्पू को संयोजक बनाया गया है। इन संयोजकों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत और पुनर्गठित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:वंदे भारत में एक सप्ताह पहले एक्सपायर हो चुका नमकीन परोसा
जिला प्रभारी समेत वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित
बैठक को मुख्य रूप से जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव ने संबोधित किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा हुई।कार्यक्रम का मंच संचालन राकेश मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भूषण मुर्मू ने दिया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: सिक्कों की दुनिया में खोए बच्चे, 16 महाजनपदों से आधुनिक भारत तक का इतिहास करीब से देखा
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शंभु मंडल और अमितेश अमर, जिला मंत्री सतीश शर्मा, ललन शुक्ला और सावित्री बानरा, जिला कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल, विनय कृष्ण राजू, मीडिया प्रभारी राजकुमार सिंह और गुरजीत सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शैलेश शर्मा और ईश्वर महतो तथा आईटी सेल प्रभारी आकाश रंजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, सरायकेला नगर अध्यक्ष बीजू दत्त, सरायकेला पूर्वी नगर अध्यक्ष मुरली प्रधान, आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल और आदित्यपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष किशन प्रधान सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।


