आदित्यपुर. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित IEEE प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर साइंस विथ एडवांस्ड पावर टेक्नोलॉजीज – ए फ्यूचर ट्रेंड का भव्य शुभारंभ बुधवार को संस्थान के सभागार में हुआ। यह तीन दिवसीय सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर नवाचार, अनुसंधान और सहयोग को बढ़ावा देना है। READ MORE :ADITYAPUR NEWS :एनआईटी जमशेदपुर में IWAFD-2025 कार्यशाला का सफल समापन कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह से हुई, जो ज्ञान और प्रगति के प्रकाश का प्रतीक रहा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि…
Author: BJNN Desk
बोले सरयू -स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव से स्पष्टीकरण पूछा जाना चाहिए -झारखंड में राष्ट्रीय रक्त नीति के प्रावधानों को लागू क्यों नहीं किया गया? -23 जिलों के सदर अस्पतालों में ब्लड सेपरेशन युनिट नहीं है जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने चाईबासा ब्लड बैंक से एचआइवी संक्रमित रक्त थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को चढ़ाने की घटना के लिए सिविल सर्जन को निलंबित करना नाकाफी बताया है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी सरकारी ब्लड बैंक ऐसी ही अराजकता के शिकार हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का मंत्रालय और सचिवालय ज़िम्मेदार हैं। सरयू राय…
आम जनता एवं व्यवसायियों ने बंद का किया समर्थन। जमशेदपुर। चाईबासा में एनएच-220 पर आदिवासी युवाओं पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी झारखंड ने हेमंत सरकार की दमनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में सफल बंद का आयोजन किया। भाजपा नेताओं ने इस घटना को झारखंड की लोकतांत्रिक परंपराओं पर हमला करार देते हुए इसे आदिवासी समाज की आवाज़ को कुचलने का प्रयास बताया। पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार अब जनता की आवाज़ से डरने लगी है। उन्होंने कहा जो सरकार अपने ही राज्य…
जमशेदपुर। गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस पावन अवसर को सुचारु, अनुशासित और मर्यादापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए धर्म प्रचार कमिटी, अकाली दल, जमशेदपुर ने संगत से भावनात्मक अपील की है कि वे पालकी साहिब में प्रसाद ग्रहण करते और माथा टेकते समय धार्मिक मर्यादा, अनुशासन और श्रद्धा का विशेष ध्यान रखें। READ MORE :ANNI AMRITA@बालू का घर, छठ घाट और हमारा बचपन बनाम आज का बचपन मंगलवार देर शाम टेल्को गुरुद्वारा परिसर स्थित अकाली दल धर्म प्रचार कमिटी कार्यालय में आयोजित…
ANNI AMRITA कहते हैं बदलाव प्रकृति का नियम हैं. यह सच भी है, क्योंकि बदलाव हमें नजर आता है. कुछ बदलाव सुखद लगते हैं, तो कुछ बदलाव न सिर्फ डराते हैं, बल्कि आनेवाले समय की आहट भी देते हैं. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ के घाटों पर बालू का घर बनाते बच्चे दिखे. फर्क यही था कि हमारे बचपन के दिनों में छठ के घाट के साथ ही मुहल्ले के प्रांगण और आस-पास या गांवों में मौजूद मिट्टी और बालू के बीच शहरी बच्चे भी खेल-खेल में घर बनाते नजर आते थे. हम भी ऐसा करते थे.…
जमशेदपुर। आगामी झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर राष्ट्रीयist कांग्रेस पार्टी (NCP) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी ने संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को सर्किट हाउस एरिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसम्मति से सौरव ओझा को जमशेदपुर महानगर नगर निगम क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (नगरीय निकाय) सह तीन राज्यों के प्रभारी डॉ. पवन पांडेय ने की। इसी दौरान उन्होंने सौरव ओझा को मनोनयन पत्र सौंपा और नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। डॉ.…
जमशेदपुर। मोंथा चक्रवात को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चक्रवात से संभावित जन-धन की क्षति को रोकने और राहत व्यवस्थाओं की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। READ MORE :Jamshedpur News :चंपई सोरेन पर पोटका विधायक का निशाना, ‘अपनी मां समान पार्टी से गद्दारी की’ उपायुक्त ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार मोंथा चक्रवात के प्रभाव से जिले में अगले दो से…
जमशेदपुर। झारखंड की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी ने तापमान बढ़ा दिया है। भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चंपई सोरेन को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने “अपने अयोग्य सुपुत्र के लिए मां समान पार्टी से गद्दारी की है।” READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :शहर के सूरज प्रताप सिंह का राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में चयन विधायक संजीव सरदार ने पोस्ट में लिखा — “आदरणीय चंपई सोरेन जी जोहार! झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आपको पहचान दी, वीर दिशोम गुरु शिबू…
जमशेदपुर। शहर के लिए गर्व का क्षण है — जमशेदपुर के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सूरज प्रताप सिंह का चयन योनैक्स सनराइज जूनियर अंडर-19 राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 18 से 24 नवम्बर तक ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। सूरज प्रताप सिंह का चयन झारखंड राज्य बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित ट्रायल्स में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद हुआ। पिछले चार वर्षों से सूरज लगातार राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं और उन्होंने अपने कौशल, गति और रणनीति के दम पर कई खिताब अपने नाम किए हैं। READ MORE…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग के विचारार्थ विषयों को स्वीकृति दे दी। आठवां केंद्रीय वेतन आयोग अस्थायी निकाय होगा। आयोग में एक अध्यक्ष, एक सदस्य (अंशकालिक) और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे। यह अपने गठन की तिथि से 18 महीनों के भीतर अपनी अनुशंसाएं देगा। यदि आवश्यक हो तो आयोग अनुशंसाओं को अंतिम रूप दिए जाने पर किसी भी मामले पर अंतरिम रिपोर्ट भेजने पर विचार कर सकता है। आयोग अपनी अनुशंसाएं देते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखेगा: READ MORE :Bihar Assembly Elections 2025 :RJD महागठबंधन ने किया 25 बड़े वादों का…
