जमशेदपुर। शहर के लिए गर्व का क्षण है — जमशेदपुर के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सूरज प्रताप सिंह का चयन योनैक्स सनराइज जूनियर अंडर-19 राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 18 से 24 नवम्बर तक ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। सूरज प्रताप सिंह का चयन झारखंड राज्य बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित ट्रायल्स में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद हुआ। पिछले चार वर्षों से सूरज लगातार राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं और उन्होंने अपने कौशल, गति और रणनीति के दम पर कई खिताब अपने नाम किए हैं। READ MORE…
Author: BJNN Desk
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग के विचारार्थ विषयों को स्वीकृति दे दी। आठवां केंद्रीय वेतन आयोग अस्थायी निकाय होगा। आयोग में एक अध्यक्ष, एक सदस्य (अंशकालिक) और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे। यह अपने गठन की तिथि से 18 महीनों के भीतर अपनी अनुशंसाएं देगा। यदि आवश्यक हो तो आयोग अनुशंसाओं को अंतिम रूप दिए जाने पर किसी भी मामले पर अंतरिम रिपोर्ट भेजने पर विचार कर सकता है। आयोग अपनी अनुशंसाएं देते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखेगा: READ MORE :Bihar Assembly Elections 2025 :RJD महागठबंधन ने किया 25 बड़े वादों का…
पटना,। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की अगुआई वाले महागठबंधन ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसे ‘तेजस्वी प्रण’ नाम दिया गया है। राजधानी पटना के मौर्या होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के नेता मौजूद थे। इस घोषणापत्र में जनता के लिए कुल 25 अहम वादे किए गए हैं, जिनमें सरकारी नौकरी, पेंशन, महिला सशक्तिकरण और 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। https://twitter.com/RJDforIndia/status/1983149423090970834 महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, “यह सिर्फ एक घोषणापत्र नहीं, बल्कि दिल से लिया गया प्रण…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 29 अक्टूबर 2025 दिन – बुधवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिणायण ऋतु – हेमंत मास – कार्तिक पक्ष – शुक्ल तिथि – सप्तमी सुबह 09:22 तक तत्पश्चात् अष्टमी नक्षत्र -उत्तराषाढ़ा शाम 05:29 राहुकाल – दोपहर 12:10 से दोपहर 01:35 पचंक – जारी है सूर्योदय – 05:41 सूर्यास्त – 05:11 दिशा शूल – उत्तर दिशा में दोष परिहार – धनिया खाकर यात्रा करें आज का राशिफल मेष – आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। आप अपनी विशेष क्षमताओं को निखारने का प्रयास करेंगे। किसी कार्य को मनचाहा…
जमशेदपुर। आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने की। बैठक में सीआईएसएफ, आईआरबी, जैप के अधिकारी सहित जिला पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपचुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष चर्चा की गई। ग्रामीण एसपी ने अधिकारियों को घाटशिला क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और नक्सल प्रभावित इलाकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अतीत में इन क्षेत्रों में नक्सलियों की…
जमशेदपुर। भोजपुरी सिनेमा जगत में एक नई प्रतिभा के रूप में जमशेदपुर के कर्तव्य पाण्डेय (डुग्गू जी) अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं। वे जल्द ही भोजपुरी फिल्म “अभय भईया” में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में प्रारंभ हो चुकी है। कर्तव्य पाण्डेय एक बाल कलाकार के रूप में इस फिल्म में एक अनाथ बालक की भावनात्मक भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार कहानी का अहम हिस्सा है, जो समाज को संवेदनशील संदेश देने वाला है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :घाटशिला उपचुनाव,महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने को मुखियाओं…
जमशेदपुर। आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार की शाम इस सिलसिले में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के मंत्री दीपक बिरूआ और पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह बैठक धालभूमगढ़, मुसाबनी, घाटशिला और गुंडाबांधा प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों से आए मुखिया साथियों की सहभागिता में आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य था — महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक की रणनीति तय करना और संगठन की मजबूती पर मंथन करना। READ…
जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति की ओर से सोमवार शाम आयोजित छठ महोत्सव में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर के शंख मैदान में आयोजित छठ महोत्सव में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी समेत तमाम पदाधिकारी व अन्य गणमान्यजनों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका डिम्पल भूमि एवं मानवी सिंह एवं लौहनगरी जमशेदपुर की उभरती गायिका दिव्य…
जमशेदपुर. आस्था के लोक महापर्व छठ का समापन उदीयमान सूर्य को अंतिम अर्घ्य देने के साथ बुधवार की सुबह हुआ. इस अवसर पर ब्लॉक नंबर-1, शास्त्रीनगर, कदमा में जमशेदपुर खटीक समाज की ओर से व्रतधारियों और श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क जलपान एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :प्रकाश कुंभकार ने इस छठ में भी वितरित किया 100 लीटर दूध,बीते 10 वर्षों से वितरित कर रहे हैं दूध जमशेदपुर खटीक समाज की ओर से 17वें वर्ष भी जारी रही सेवा परंपरा कार्यक्रम का आयोजन समाज के महामंत्री पप्पू सोनकर और धर्मेंद्र सोनकर के सौजन्य से किया…
जमशेदपुर। समाजसेवी प्रकाश कुम्भकार और उनके परिवार की तरफ से इस साल भी छठ व्रतियों को 100 लीटर दूध वितरित किया गया। इस प्रकार से दूध वितरण वह बीते कई वर्षों से करते आ रहे हैं।प्रकाश कुंभकार ने बताया कि वह बिष्टुपुर में एक चाय का दुकान चलाते हैं। उससे हुई आमदनी से ही वह दूध वितरण करते हैं।प्रकाश के अनुसार, वह बीते दस वर्षों से प्रत्येक वर्ष छठ के दौरान दूध का वितरण करते हैं। इसमें उन्हें आत्मिक सुख मिलता है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सिदगोड़ा सूर्यधाम में छठ पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार दिया…
