जमशेदपुर: वन प्रमंडल विभाग जमशेदपुर, गीता थिएटर ट्रस्ट और व्यक्तित्व विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर कैंप में बच्चों को कानून से रूबरू कराया गया। नालसा (NALSA) एवं झालसा (JHALSA) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA) जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत डालसा के लीगल एड डिफेंस कौंसिल (LADC) के पदाधिकारियों ने समर कैंप के बच्चों को विभिन्न कानूनों की बारीकियां सिखाईं। गुड टच-बैड टच और पोक्सो एक्ट की दी गई जानकारी READ MORE..Aaj ka Rasifal:23 मई 2026 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र…
Author: BJNN Desk
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9430145832 [email protected] आज का पंचांग दिनांक – 23 मई 2026 दिन – शनिवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म मास – अधिक ज्येष्ठ पक्ष – शुक्ल तिथि – अष्टमी प्रातः 04:27 मई 24 तत्पश्चात् नवमी नक्षत्र – मघा मध्यरात्रि 02:09 तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी राहुकाल – सुबह 09:04 से सुबह 10:44 पंचक – नहीं है भद्रा – आज है ( 05:07 एम से 04:43 पीएम ) सूर्योदय – 05:01 सूर्यास्त – 06:27 दिशा शूल – पूर्व दिशा में दोष परिहार – उड़द / तिल खाकर यात्रा करें…
JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आयोजित जेएससीए जमशेदपुर ‘बी’ डिवीजन टी-20 लीग (JSCA JSR “B” Division T20 League 2025-26) में शुक्रवार, 22 मई 2026 को क्रिकेट प्रेमियों को एक बेहद रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। कॉलेज ग्राउंड (College Ground) पर खेले गए इस शानदार मैच में ‘फ्रेंड्स 11’ ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर ‘जेएसआर ब्लूज’ को 49 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मोर्चों पर फ्रेंड्स 11 का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: ए डिवीजन टी-20 लीग में एल टाउन सीसी की…
JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों अपने सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर महाराष्ट्र प्रवास पर है। समिति की सभापति और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के नेतृत्व में इस शिष्टमंडल ने मुंबई में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण और विकास जैसे गंभीर विषयों पर मंथन किया। इस प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और पांकी के विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता भी शामिल हैं। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: चंपई सोरेन ने जनजातीय जत्थे को दिल्ली किया रवाना, कहा- आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए कृत-संकल्पित है भाजपा अग्रणी कॉर्पोरेट घरानों के साथ संवाद…
JAMSHEDPUR NEWS: शहर के ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम में शुक्रवार, 22 मई 2026 को ए डिवीजन टी-20 लीग (A Division T-20 League) का एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट (SOC) कदमा और एल टाउन सीसी (L Town CC) के बीच हुआ, जिसमें एल टाउन सीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में टॉस एल टाउन सीसी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का रणनीतिक फैसला किया, जो अंततः उनकी टीम के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: नीट पेपर लीक ‘नेशनल डिजास्टर’ के समान, यह मोदी सरकार…
जमशेदपुर। धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के संस्थापक शंभु खन्ना एवं कोषाध्यक्ष विनोद खन्ना की भाभी जीण माता परिवार की सदस्या देवी खन्ना (74 साल) (धर्मपत्नी स्वः रामवतार खन्ना) का 21 मई गुरूवार को साकची स्थित आवास पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को भुइयाडीह स्वर्णरेखा घाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र प्रमोद खन्ना ने मुखग्नि दी। वे अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़़ गयी हैं। वे पिछले चार-पांच दिन से बीमार चल रही थी। घर पर ही इलाज चल रहा था। अंतिम संस्कार में जीण माता परिवार के सदस्यों सहित काफी संख्या में मारवाड़ी समाज…
JAMSHEDPUR NEWS: देश भर में नीट (NEET) परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। जमशेदपुर में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशासनिक दक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बार-बार नीट पेपर का लीक होना देश के लिए एक ‘नेशनल डिजास्टर’ (राष्ट्रीय आपदा) के समान है और इतिहास में इसे मोदी सरकार की विफलता के सबसे बड़े स्मारक के रूप में जाना जाएगा। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: चंपई सोरेन ने जनजातीय…
JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विशाल ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ में भाग लेने जा रहे सैकड़ों लोगों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ऐतिहासिक समागम आगामी 24 मई को दिल्ली के लाल किले में ‘जनजाति सुरक्षा मंच’ के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश भर के लाखों आदिवासी शामिल होंगे। इस अवसर पर चंपई सोरेन ने आदिवासी संस्कृति की रक्षा पर जोर दिया और कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY :रेलवे ने…
रांची: झारखंड की जीवनदायिनी मानी जाने वाली दामोदर नदी के संरक्षण और सम्मान में इस वर्ष का दामोदर महोत्सव बेहद ऐतिहासिक होने जा रहा है। युगांतर भारती के तत्वावधान में आगामी 25 मई को दामोदर नद के उद्गम स्थल लोहरदगा के चूल्हा पानी में ‘दामोदर महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि इसी दिन देश भर में ‘गंगा दशहरा’ का पावन पर्व भी मनाया जाएगा, जिससे इस उत्सव का महत्व और अधिक बढ़ गया है। पहली बार दामोदर के उद्गम स्थल चूल्हा पानी पहुंचेंगे कोई राज्यपाल READ MORE..DEOGHAR NEWS: देवघर में दिमागी बुखार पर…
DEOGHAR: राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत देवघर सदर अस्पताल सभागार में जापानी इंसेफेलाइटिस (JE) और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) पर एक दिवसीय रिओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। इंसानों और पशुओं का साथ रहना बढ़ा रहा है खतरा READ MORE..SOUTH EASTERN RAILWAY :रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, चलेंगी 2 नई समर स्पेशल ट्रेनें, यहाँ देखें रूट और टाइम…
