
घाटशिला, 11 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित ऐतिहासिक कीर्तिमान के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्वी सिंहभूम द्वारा विभिन्न जनसंपर्क एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

स्वर्णरेखा तट पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान
इसी क्रम में भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी के नेतृत्व में स्वर्णरेखा तट स्थित सूर्य मंदिर परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश नहीं देता, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
READ MORE..Jamshedpur News : सीनी में 172 रेलकर्मियों को मिला आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण
सिंह नर्सिंग होम में स्वच्छता अभियान और जनजागरण
पर्यावरण संरक्षण के उपरांत घाटशिला स्थित सिंह नर्सिंग होम में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता के प्रति जनजागरण का संदेश देते हुए अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की। कार्यकर्ताओं ने इस सेवा कार्य के माध्यम से समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विशिष्ट नागरिकों से संपर्क और विकसित भारत-2047 पर चर्चा
विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने पावड़ा निवासी सुशांतो शीट (पूर्व अधीक्षण अभियंता, पथ निर्माण विभाग) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प पर आधारित पुस्तक भी भेंट की गई।
READ MORE..East Central Railway :समस्तीपुर रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक, आरपीएफ (RPF) को मिले अत्याधुनिक जीपीएस युक्त बॉडी वॉर्न कैमरे
मोदी सरकार की उपलब्धियां और संगठन की मजबूती
दिनेश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है। जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर लखन मार्डी, गीता मुर्मू, हेमंत नारायण देव, काजल महाकुड, राजकुमार कर, मंटू कुमार सिंह, दीपक दंडपत, जगन्नाथ कालिंदी, रवीना बाल्मीकि, शुभेंदु पात्र और महादेव महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



