जमशेदपुर, 13 सितंबर। टेल्को क्रॉस रोड नंबर-23 स्थित विनायक बॉयज क्लब द्वारा आयोजित गणेश पूजा पंडाल का आज दिनेश कुमार, जिला प्रभारी भाजपा पूर्वी सिंहभूम, और युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए एकजुटता पर जोर, शिव शंकर सिंह और रघुनाथ पांडे सम्मानित इस अवसर पर दिनेश कुमार ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे के साथ धार्मिक उत्साह एवं…
Author: BJNN Desk
रांची। तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने छह भारतीय दुल्हन समुदायों के लिए ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन लॉन्च किया है। इसमें तमिल, तेलुगु, राजस्थानी/मारवाड़ी, गुजराती, मराठी और पैन-इंडिया/मेट्रो दुल्हनों की परंपराओं के अनुरूप ब्राइडल ज्वेलरी ट्रूसो पेश किया गया है। मराठी ट्रूसो में वाटी मंगलसूत्र, ठुशी नेकलेस और वज्रटीक चोकर, राजस्थानी/मारवाड़ी में बोरला, तेवटा, आड़ और पंचलड़ा हार शामिल हैं। गुजराती ट्रूसो में चंदन हार, डोडी, मोर और कैरी जैसे डिजाइन हैं। तमिल-तेलुगु कलेक्शन में मंदिर और दक्षिण भारतीय परंपराओं से प्रेरित आभूषण हैं। कलीरे, माथा पट्टी, वंकी, सूर्य-चंद्र, नेथी चुट्टी और मट्टल भी शामिल हैं। तनिष्क के…
जमशेदपुर। संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच एवं सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने की मांग को लेकर सेमिनार, सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता के संघर्ष, दिशा व दशा” था। कार्यक्रम में शहर के साहित्यकारों, कवियों, आंदोलनकारियों और बड़ी संख्या में भोजपुरी समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने के लिए एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। READ MORE :ADITYAPUR NEWS: मेयर संजय सरदार ने किया…
जमशेदपुर। भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह (पम्मी भाई) का सोमवार सुबह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जमशेदपुर में शोक की लहर दौड़ गई। साकची कालीमाटी रोड स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। 28 अगस्त को एयर एंबुलेंस से गुरुग्राम ले जाया गया था परिजनों के अनुसार, 25 अगस्त को तबीयत बिगड़ने के बाद त्रिलोचन सिंह को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था। बेहतर इलाज के लिए 28 अगस्त को उन्हें…
आदित्यपुर। वार्ड 20 स्थित श्रीराम बॉयज क्लब श्री श्री गणेश पूजा कमिटी की ओर से आयोजित गणेश पूजा के लिए तैयार किए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही पूजा कमिटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। READ MORE :ADITYAPUR NEWS :श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की छात्रा आंद्रिया राय को मिला ‘नृत्य नगमा चुरामोनी सोमन’ पुरस्कार गणेश पूजा को लेकर तैयारियां पूरी श्रीराम बॉयज क्लब की ओर से गणेश पूजा के लिए आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान पूजा…
आदित्यपुर। वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं समाजसेवी जनार्दन प्रसाद शाही का रविवार, 13 सितंबर 2026 की शाम करीब 8 बजे निधन हो गया। उन्होंने आदित्यपुर-2 स्थित अपने आवास, रोड नंबर 16, शीतला मंदिर के समीप अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :पीएम आवास के नाम पर लोगों को ‘नरक’ में धकेल दिया : सरयू राय जयप्रकाश आंदोलन में निभाई थी सक्रिय भूमिका जनार्दन प्रसाद शाही आपातकाल के दौरान हुए जयप्रकाश आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल रहे थे। आंदोलन में भागीदारी के कारण उन्हें…
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9934174432 [email protected] आज का पंचांग ————— दिनांक – 13 सितम्बर 2026 दिन – रविवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – दक्षिणायण ऋतु – शरद मास – भाद्रपद पक्ष – शुक्ल तिथि – द्वितीया प्रातः 07:08 तत्पश्चात् तृतीया नक्षत्र - हस्त दोपहर 01:07 तत्पश्चात् चित्रा राहुकाल – शाम 04:21 से शाम 05:54 पंचक – नहीं है भद्रा – नहीं है सूर्योदय – 05:33 सूर्यास्त – 05:54 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में दोष परिहार – पान खाकर यात्रा करें आज का विशेष —————- हरतालिका तीज और गणेश पूजा 14 सितंबर…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिरसानगर में बनाए गए आवासों की जमीनी हकीकत ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है।जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को पीएम आवास परिसर का निरीक्षण करने के बाद इसकी बदहाल स्थिति पर नगर विकास विभाग और जुडको को कठघरे में खड़ा किया।सरयू राय ने कहा कि पीएम आवास के करीब 50 लाभुक एक दिन पहले उनसे मिलकर अपनी समस्याएं बता चुके थे और मौके पर चलकर वस्तुस्थिति देखने का आग्रह किया था।उनके आग्रह पर जब वे परिसर पहुंचे तो स्थिति लोगों की बताई परेशानी से भी कहीं अधिक बदतर मिली।सरयू…
आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की छात्रा आंद्रिया राय ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य कला से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विगत 29 अगस्त 2026 को दार्जिलिंग में संपन्न हुए ‘तुषारवाद्री महोत्सव’ में उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘नृत्य नगमा चुरामोनी सोमन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह का माहौल है और उन्हें भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। READ MORE :ADITYAPUR NEWS: श्रीनाथ ग्लोबल विलेज के मुख्य द्वार के सामने पौधारोपण, स्वच्छ और सुंदर वातावरण की पहल शानदार परफॉर्मेंस और समर्पण ने दिलाया सम्मान …
जमशेदपुर: ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की ओर से रविवार को साकची स्थित बंगाल क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में शिक्षकों एवं एटक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिक्षकों ने अपने कार्यकाल के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:सिटी एसपी ने कदमा में गणेश पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा गैर-शैक्षणिक कार्यों के बोझ से शिक्षा व्यवस्था हो रही प्रभावित बैठक में शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में उन्हें पढ़ाई के अलावा…
