Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: टाटा मोटर्स मृतक कर्मचारी के परिवार को स्थायी नौकरी और मुआवजे पर सहमति, चार दिन का आंदोलन समाप्त
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा मोटर्स मृतक कर्मचारी के परिवार को स्थायी नौकरी और मुआवजे पर सहमति, चार दिन का आंदोलन समाप्त

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 25, 2026Updated:November 25, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में मृतक कर्मचारी के परिवार को न्याय और आर्थिक सुरक्षा दिलाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से जारी आंदोलन के बाद प्रबंधन के साथ स्थायी नौकरी और मुआवजे पर सहमति बनी है। बंटी सिंह के नेतृत्व में चले इस आंदोलन में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े युवाओं ने दलगत मतभेदों से ऊपर उठकर पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज बुलंद की।

आंदोलन के बाद विभिन्न पक्षों ने इसे पीड़ित परिवार के अधिकारों की लड़ाई बताया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक श्रेय लेने के आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए हैं।

read more:JAMSHEDPUR NEWS: बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पहुंचे ‘पंचायत’ के विनोद, अशोक पाठक ने साझा किया संघर्ष और गांव से जुड़ाव का सफर

आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का लगाया आरोप

आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने आरोप लगाया कि आंदोलन को मिल रहे जनसमर्थन के बीच कुछ राजनीतिक शक्तियों ने इसे राजनीतिक रंग देने और इसका श्रेय लेने का प्रयास किया। उन्होंने झामुमो सरकार और प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूरों से जुड़े मामलों का समाधान आंदोलन की नौबत आने से पहले ही होना चाहिए।

अप्पू तिवारी ने कहा कि चार दिनों तक अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े युवा एकजुट होकर पीड़ित परिवार के लिए खड़े रहे। यह जमशेदपुर की एकजुटता और मजदूरों के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आंदोलन किसी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास था।

बंटी सिंह बोले- राजनीति नहीं, परिवार को न्याय दिलाना था उद्देश्य

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बंटी सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल को नीचा दिखाना अथवा आंदोलन का श्रेय लेना नहीं था। उनकी प्राथमिकता मृतक कर्मचारी के परिवार को न्याय और सुरक्षित भविष्य दिलाना थी।

उन्होंने कहा कि परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खोया था और उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। ऐसे समय में परिवार के अधिकारों के लिए आवाज उठाना नैतिक जिम्मेदारी थी। बंटी सिंह ने आंदोलन में साथ देने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के युवाओं और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी मजदूरों के साथ अन्याय होने पर आवाज उठाई जाएगी।

read more:JAMSHEDPUR NEWS: ‘पंचायत’ के बिनोद यानी अशोक पाठक कल जमशेदपुर में, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में करेंगे मनोरंजन

सहदेव पात्रों ने जताया आभार

मृतक परिवार की ओर से सहदेव पात्रों ने बंटी सिंह और उनके समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जिन लोगों ने परिवार का साथ दिया और चार दिनों तक लगातार संघर्ष किया, उनका योगदान परिवार हमेशा याद रखेगा।

स्थायी नौकरी और मुआवजे पर बनी सहमति को उन्होंने परिवार के लिए बड़ी राहत बताया।

प्रकाश कुमार की चेतावनी- सहमति लागू नहीं हुई तो फिर होगा आंदोलन

टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार ने कहा कि चार दिनों के संघर्ष के बाद मृतक परिवार के लिए स्थायी नौकरी और मुआवजे के मुद्दे पर सहमति बनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन समाप्त होने का अर्थ मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई समाप्त होना नहीं है।

प्रकाश कुमार ने कहा कि यदि प्रबंधन सहमति के अनुरूप कार्रवाई नहीं करता है या मजदूरों और उनके आश्रित परिवारों के साथ अन्याय होता है, तो जरूरत पड़ने पर दोबारा आंदोलन किया जाएगा। मजदूरों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।

सहमति को समय पर लागू करना सबसे अहम

अप्पू तिवारी ने कहा कि जमशेदपुर की औद्योगिक पहचान मजदूरों के संघर्ष और योगदान से बनी है। इसलिए मजदूरों से जुड़े मामलों को राजनीतिक नजरिये से देखने के बजाय मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मृतक परिवार के साथ बनी सहमति को पारदर्शी तरीके से और तय समय-सीमा में लागू किया जाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JHARKHAND NEWS: चक्रवात ‘अकवान’ से प्रभावित 4 जिलों के किसानों को सलाह, 72 घंटे में दर्ज कराएं फसल नुकसान की सूचना

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पहुंचे ‘पंचायत’ के विनोद, अशोक पाठक ने साझा किया संघर्ष और गांव से जुड़ाव का सफर

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दिव्यांगता शिविर में 49 लोगों को मिला प्रमाण पत्र, पेंशन और रेलवे रियायत का रास्ता होगा आसान

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.