Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: सोना देवी विश्वविद्यालय में ‘आनंदमठ’ पर संगोष्ठी, साहित्य और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर मंथन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: सोना देवी विश्वविद्यालय में ‘आनंदमठ’ पर संगोष्ठी, साहित्य और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर मंथन

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 26, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में ‘आनंदमठ : एक पुनरावलोकन’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें शिक्षाविदों, साहित्यकारों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े विद्वानों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की कालजयी कृति ‘आनंदमठ’ के साहित्यिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि ‘आनंदमठ’ केवल एक उपन्यास नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक अस्मिता, राष्ट्रीय स्वाभिमान और स्वतंत्रता चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने मनाया 77वां संविधान दिवस, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प

वंदे मातरम् की प्रस्तुति से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापक कुमारी निकिता ने वंदे मातरम् की प्रस्तुति से की। उन्होंने अतिथियों का परिचय कराने के साथ मंच संचालन भी किया। इसके बाद संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

कोल्हान विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय साहित्य, संस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की सह क्षेत्र संयोजक (पर्यावरण शिक्षा) डॉ. कविता परमार ने न्यास की विकास यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2004 को शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी। वर्तमान में न्यास चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास, वैदिक गणित, पर्यावरण शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, शोध, इतिहास और भारतीय ज्ञान परंपरा सहित कई क्षेत्रों में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव लाना है तो शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी है।

‘आनंदमठ’ ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई चेतना

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज, जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने ‘आनंदमठ’ की ऐतिहासिक और साहित्यिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से विचार रखे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1882 में प्रकाशित बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की यह रचना भारतीय आधुनिकता को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ती है। उपन्यास में संन्यासी विद्रोह, तत्कालीन शोषण और सामाजिक परिस्थितियों का चित्रण किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों में त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों से बंकिमचंद्र के साहित्य का अध्ययन करने और ‘आनंदमठ’ को हिंदी में पढ़ने का भी आह्वान किया।

मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने मां, मातृभूमि और मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण परिवार, समाज और राजनीति में नैतिक मूल्यों के विकास से होता है। उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) को महत्व देने और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता बताई।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ ने कहा कि ज्ञान, शोध, साहित्य और सांस्कृतिक विमर्श उच्च शिक्षा के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने तथा समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: टाटा मोटर्स मृतक कर्मचारी के परिवार को स्थायी नौकरी और मुआवजे पर सहमति, चार दिन का आंदोलन समाप्त

भारतीय ज्ञान परंपरा की वैश्विक महत्ता पर चर्चा

विशिष्ट वक्ता तुलसी भवन, जमशेदपुर के मानद महासचिव डॉ. प्रसन्नजीत तिवारी ने भारतीय ज्ञान परंपरा की वैश्विक महत्ता पर विचार रखे। उन्होंने वेद, उपनिषद, जैन, बौद्ध और सिख दर्शन के साथ गणित, शासन व्यवस्था तथा आयुर्वेद के क्षेत्र में भारत के योगदान का उल्लेख किया। कौटिल्य के अर्थशास्त्र और प्राचीन भारतीय चिंतन का संदर्भ देते हुए उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा पर अधिक अध्ययन और शोध की जरूरत बताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एमआईटी, जमशेदपुर के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. रंजीत प्रसाद ने ‘आनंदमठ’ की साहित्यिक एवं वैचारिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वविवेक से निर्णय लेने, भाषा की समृद्धि, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना अपनाने पर जोर दिया। साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा और गुरुकुल व्यवस्था के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत सचिव एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकल्प से जुड़े नारायण त्रिगुण ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर डॉ. मोदिता चंद्रा, डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. नीतू नयना, डॉ. कविता परमार, डॉ. प्रसन्नजीत तिवारी, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. रंजीत प्रसाद, प्रभाकर सिंह, नारायण त्रिवेणी, मंजू सिंह सहित अनेक शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने मनाया 77वां संविधान दिवस, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प

November 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कार्यस्थलों पर महिला हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ इंटक का 16 दिवसीय अभियान शुरू, सुरक्षित माहौल बनाने की मांग

November 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा मोटर्स मृतक कर्मचारी के परिवार को स्थायी नौकरी और मुआवजे पर सहमति, चार दिन का आंदोलन समाप्त

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.