रांची,। टाटा समूह की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल कंपनी क्रोमा ने त्योहारी खरीदारी के लिए फेस्टिवल ऑफ ड्रीम्स अभियान शुरू किया है। इसके तहत चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों पर 35 प्रतिशत तक छूट, 45 हजार रुपये तक कैशबैक और पुराने उत्पादों की अदला-बदली पर 20 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिलेगा। ऑफर 31 अक्टूबर तक मान्य हैं। अभियान के तहत आईफोन 17 की प्रभावी कीमत 58,990 रुपये, आईफोन 17 प्रो की 94,490 रुपये और आईफोन 17 प्रो मैक्स की 1,07,990 रुपये से शुरू है। मैकबुक एयर एम5 की कीमत 1,01,910 रुपये और आईपैड 11वीं पीढ़ी की 42,065 रुपये से शुरू है।…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर/चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बंडामुंडा सीएफ यार्ड में गुरुवार की मध्यरात्रि रेल दुर्घटना की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान पैसेंजर ट्रेन के तीन कोच के आपस में टकराने, तीन यात्रियों की मौत और 19 यात्रियों के घायल होने का काल्पनिक दृश्य तैयार किया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी, एनडीआरएफ, आरपीएफ और टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की टीम राहत-बचाव कार्यों में जुट गई। यह वास्तविक रेल दुर्घटना नहीं थी, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए रेलवे की तैयारियों को परखने का अभ्यास था। READ MORE :Festival…
देवघर। पारस सिंह झा देवघर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। बुधवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में एयरपोर्ट के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने एयरपोर्ट के आसपास अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।बैठक में विमानों के सुरक्षित परिचालन, आपातकालीन तैयारियों, साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा…
जमशेदपुर,। गोलमुरी के केबुल टाउन स्थित न्यू डीएस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य अतिथि और भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस वर्ष पूजा कमिटी अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का उत्सव भी मना रही है। READ MORE :ADITYAPUR NEWS: हरिओम नगर में मां भवानी यूथ क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, 10 हजार मिट्टी की हांडियों से बनी अनूठी कलाकृति…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहरगुट्टू में देर रात एटीएम में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने जेपी रोड स्थित FINDI ATM को क्षतिग्रस्त कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। उसके पास से लोहे की रॉड भी मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12:05 बजे की है। संदिग्ध व्यक्ति एटीएम में तोड़फोड़ कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। READ MORE :ADITYAPUR NEWS: हरिओम नगर में मां भवानी यूथ क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, 10 हजार मिट्टी की हांडियों से बनी अनूठी…
आदित्यपुर। दुर्गा पूजा को लेकर आदित्यपुर के हरिओम नगर में उत्साह का माहौल है। यहां 6एलएफ मैदान में श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति, मां भवानी यूथ क्लब की ओर से निर्मित भव्य और पर्यावरण अनुकूल दुर्गा पूजा पंडाल का देर शाम विधिवत उद्घाटन किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार की माता सिंहता देवी ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। समारोह में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रत्याशी रहे गणेश महाली विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। READ MORE…
जमशेदपुर. पर्यावरण स्थिरता और चक्रीय अपशिष्ट प्रबंधन (Circular Waste Management) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (Tata Steel UISL) ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है. कंपनी ने जमशेदपुर शहर से एकत्र किए गए गीले (जैविक) कचरे से निर्मित अपने मृदा सुधारक उत्पाद ‘प्रकृति स्नेह’ को अब BigBasket ऐप पर उपलब्ध करा दिया है. इस पहल के माध्यम से नागरिक अब आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर देकर अपने घरों तक खाद मँगवा सकेंगे. कचरे से संसाधन: चक्रीय अर्थव्यवस्था की ओर एक मजबूत कदम ‘प्रकृति स्नेह’ का निर्माण शहर के रसोईघर व अन्य…
और 11 पूजा जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हाजीपुर: आगामी पर्व-त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में हुब्बल्लि, बेंगलुरु, नागपुर, उधना, अमृतसर, दिल्ली, गोरखपुर एवं टाटा जैसे प्रमुख शहरों तथा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के मध्य स्पेशल ट्रेनों के परिचालन किया जाएगा है जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी संख्या 07315/07316 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल (हाजीपुर-पाटलिपुत्र- डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-भुसावल-पुणे के रास्ते के रास्ते) – गाड़ी संख्या 07315 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल 13.10.2026 से 24.11.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को हुब्बल्लि से 16.45 बजे खुलकर बुधवार…
चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की छात्राओं को अब रोजगार के लिए जरूरी सॉफ्ट स्किल का निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। इस दिशा में विश्वविद्यालय और महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल ‘महिंद्रा प्राइड क्लासरूम’ का क्रियान्वयन करने वाली नांदी फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में संवाद कौशल, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और रोजगार संबंधी दक्षताओं को बढ़ावा देना है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. अमर कुमार, उप-कुलसचिव मुरली कुमार मिश्रा, झारखंड के स्टेट…
जमशेदपुर,। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सिदगोड़ा स्थित स्वर्णरेखा ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। संघ के अध्यक्ष गंगाधर नाग की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, वित्तीय पारदर्शिता, वोकेशनल कर्मचारियों को सदस्यता देने तथा कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मानजनक कार्य वातावरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में वोकेशनल कर्मचारियों के लिए 100 रुपये मासिक सदस्यता शुल्क निर्धारित करने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। वहीं, तपन कुमार मोदक को वोकेशनल कर्मचारियों का प्रतिनिधि चुना गया। बैठक में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा समय पर वेतन और बोनस की मांग उठाए…
