
जमशेदपुर: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर 25 नवंबर को सिविल सर्जन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में एक दिवसीय दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में कुल 49 लोगों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए। प्रमाण पत्र मिलने से लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन, रेलवे रियायत और सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।



सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने कहा कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। शिविर का उद्देश्य पात्र लोगों को जांच और प्रमाण पत्र की सुविधा उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें सरकारी सहायता प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न हो।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: आशियाना मोड़ के पास 30-40 दुकानों पर चला बुलडोजर, लाखों का सामान बर्बाद; दुकानदारों में आक्रोश
हड्डी, मानसिक और अन्य श्रेणियों के मरीजों की हुई जांच
शिविर में अलग-अलग श्रेणियों के कुल 49 लोगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया। इनमें हड्डी संबंधी दिव्यांगता के 25, मानसिक दिव्यांगता के 8, कान-नाक-गला संबंधी दिव्यांगता के 5 और नेत्र संबंधी दिव्यांगता के 11 लाभार्थी शामिल रहे।
शिविर में दिव्यांगता की जांच के बाद पात्र लोगों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के लिए आवेदन करने में मदद मिलेगी।
READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS: इंदरजीत सिंह ने पांच दिन में दूसरी बार किया प्लेटलेट्स दान, अब तक 33 बार पेश की सेवा की मिसाल
कुष्ठ रोग से प्रभावित दिव्यांग मरीजों को किट और एमसीआर चप्पल
शिविर के दौरान कुष्ठ रोग से प्रभावित दिव्यांग मरीजों के बीच सहायक सामग्री का भी वितरण किया गया। जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने 5 मरीजों को सेल्फ केयर किट और 8 मरीजों को एमसीआर चप्पल प्रदान की।
शिविर को सफल बनाने में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद, डॉ. दीपक कुमार गिरि, डॉ. तापस कुमार मुर्मू, डॉ. प्रीति पाण्डेय, डॉ. शालिनी टोप्पो, डॉ. राजीव लोचन महतो, डॉ. स्मिता हेम्ब्रम, पवन कुमार, ताजिन और शीतल कुमारी का योगदान रहा।



