संवाददाता.जमशेदपुर,05 मई टाटा स्टील के काॅर्पोरेट रिलेशंस विभाग ने लंबे समय से जमशेदपुर के आस-पास के इलाकों में समुदायों की स्वास्थ्य देखभाल की जिम्मेदारी उठा रखी है। कंपनी के विजन के अनुरूप, काॅर्पोरेट रिलेशंस डिवीजन के अंतर्गत अर्बन सर्विसेज ने चिकित्सकों की टीम की सहायता से बस्ती में रहने वाले वंचित तबके के लोगाो, खासतौर पर महिलाओ एवं बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा जांच सुविधा प्रदान करने की पहल की है।ग्रामीण में उपनगरीय क्षेत्रो में मोबाइल मेडिकल टीम की सहायता से यह काम किया जा रहा है। साल में एक बार स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच की जाती है…
Author: BJNN Desk
सुनील कुमार,पाकुङ,5 मई विद्यालय में बच्चों को प्यार व सरल ढंग से पढ़ाने को लेकर शिक्षकों को प्रखण्ड से लेकर जिलास्तर तक लाखों-करोड़ो रूपये खर्च कर तरह-तरह की प्रशिक्षण दी जाती है। जबकि शिक्षकों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) का पाठ भी पढ़ाया जाता जाता है। परन्तु, इन सभी नियमों को कुछ शिक्षकों ने तार-तार कर आरटीई का धज्जियां उड़ा देती है। ऐसा ही कुछ मामला पाकुङ जिला मे सोमवार को बालक मध्य विद्यालय, हिरणपुर में एक शिक्षक के कथित कारनामे से हुई, जब शिक्षक ने एक बच्चों को मामुली सी गलती के लिए बांस की छड़ी से बेरहमी…
संवाददात,जमशेदपुर-04 मई पोटका प्रखण्ड के मातकमडीह गाँव मे रविवार को तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का फाइनल मुक़ाबला खेला गया इस दौरान मुख्य अतिथि झारखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष महावीर मुरमु ने विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कार वितरण किया ,पुरस्कार रूप मे विजेताओ को साइकिल दिया गया , मौके पर रमेश मांझी समेत ग्रामीण मौजूद थे ।
संवाददाता.4 मई जमशेदपुर के जादूगोड़ा साप्ताहिक हाट मे रविवार को सचिन उरांव नामक मुर्गा विक्रेता के दुकान पर एक अनियंत्रित पेसैंजर टेम्पो घुस गया इससे उसके दुकान मे काफी नुकसान हुआ सचिन उरांव ने टेम्पो चालक से नुकसान के भरपाई के लिए बातचीत कर रहा था की इसी बीच गस्ति कर रहे थाना जीप मे मौजूद जादूगोड़ा थाना के एएसआई सुशील डांगा ने सचिन उरांव और टेम्पो चालक को उठाकर थाना ले आया , इस बात की जानकारी तिरिल्घुटू बस्ती वालो एवं मुखिया को होने पर उन्होने ग्रामीणो एवं भाजपा के अशोक विश्वकर्मा के साथ थाना जाकर दोनों को थाना…
सचिन मिश्रा,जमशेदपुर,4 मई जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना क्षेत्र मुस्लिम बस्ती मे एक बार फिर वरचस्व की लङाई शुरु हो गई है उसी क्रम मे रविवार को देरशाम आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती के ई रोङ मे कादिम गिरोह ने मझला गिरोह के दो सदस्यो छोटुराम और बजरंग शंकर पर बम से हमला किया इस दौरान दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए जिसे स्थानिय लोगो के प्रयास से जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका ईलाज चल रहा हैं।घटना के संबध मे बताया जाता है कि छोटुराम और बंजरंग शंकर की दोस्ती इन…
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,4 मई जमशेदपुर के बोङाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में एक छात्र का शव बरामद किया गया है ।छात्र की पहचान साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी के रहनेवाले किशन कुमार के रुप मे की गई है ,पुलिस ने शव के अपने कब्जे मेंलेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है इधर इस मामले में किशऩ कुमार के भाई संजय सिह के बयान पर हत्या का मामला अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।किशन कुमार के भाई ने बताया कि 2 मई को उसका छोटा भाई सुबह घर से किताब लाने के नाम पर घर से निकला था…
रवि कुमार झा
संवाददाता, जमशेदपुर,03 मई झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 16 मई तक होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, इस एजीएम में जेएससीए अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के धुर विरोधी रहे एक नामचीन सदस्य पर भी गाज गिरने की संभावना है। उक्त सदस्य को पहले ही कारण बताओ नोटिस दिया जा चुका है। गौरतलब है कि पिछले साल ौंवित्तीय वर्ष में 31 अगस्त तक वार्षिक आम बैठक होना है। लेकिन जेएससीए प्रबंधन लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के पहले ही इसे संपन्न करा लेना चाहती है। एक दशक पहले तक एजीएम के पूर्व सभी सदस्यों को संघ…
संवाददाता,जमशेदपुर,03 मई जादूगोड़ा के यूसिल कालोनी सामुदायिक भवन मे यूसिल जादूगोड़ा के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार को वीवीडीए के सहयोग से किया गया रक्तदान सिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि यूसिल अस्पताल के सीएमओ डॉ उत्तम कुमार मांझी ने किया उन्होने कहा की रक्तदान महादान है लोगो को बढ़ चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए क्योंकि इसका विकल्प और कुछ नहीं है और रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है ,और रक्तदान के बाद शरीर अपने आप रिकवरी कर लेता है ,लोगो मे यह गलत भ्रांति है की रक्तदान से कोई नुकसान…
संवाददाता,जमशेदपुर,03 मई रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम का उपयोग अब लोग एक आदर्श उदाहरण के रूप में करते हैं और इसका कारण यहां के लोगों का इसके प्रति जुड़ाव और इस संस्था के लिए कुछ करने की ललक को लेकर है, उक्त विचार अनुमंडल पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष रेड क्रॉस श्री प्रेम रंजन ने रेड क्रॉस भवन में 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होने कहा कि पिछले बार 8 मई को आयोजित रक्तदान शिविर में एक हजार लोगों के रक्तदान के कारण उसके बाद जरुरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने में आसानी हुई,…
