
संवाददाता,रांची,24 अगस्त
21अगस्त को रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कथित हूटिंग और कल रांची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को काला झंडा दिखाने के क्रम में मारपीट की घटना के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने आज राज्यभर में काला दिवस मनाया।

राजधानी रांची में झामुमोकार्यकत्र्ताओं काला बिल्ला और काला झंडा लगाकर अल्बर्ट एक्का चैक के समक्ष प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। झामुमो द्वारा आज रांची बंद का भी आह्वान किया था, लेकिन आज यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनजर बंद को वापस लेते हुए सिर्फ काला दिवस मनाकर ही विरोध दर्ज कराया गया है।
राज्य के अन्य जिलों में भी विरोध प्रदर्शन की सूचना है।बोकारो में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज नगर के व्यस्तम चैराहा नया मोड़ के निकट काला बिल्ला और काल झंडा लेकर एक दिवसीय धरना दिया।झामुमो कार्यकत्र्ताओंने नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। पार्टीके बोकारो महा नगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखण्ड की जनता का अपमान किया है,इसके खिलाफ झामुमो दिल्ली से आने वालेहर केंद्रीय मंत्री का विरोध करेगी। उन्होंने कहा किकल रांची भाजपा कार्यकार्यकत्र्ताओं ने झामुमो समर्थकोंव कार्यकत्र्ताओं के साथ मारपीट की, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि झामुमो भाजपा के मंसूबो पर पानी फेर देगी, जनता अब भ्रम से निकल गयी है। आने वाले चुनाव में भाजपा को भी पता चल जाएगा।
Comments are closed.