फ्लाई ओभर के लिये झाविमो ने किया प्रदर्शन

51
AD POST

संवाददाता,जमशेदपुर,23 अगस्त।

AD POST

शहर में फ्लाई ओभर निर्माण की मांग को लेकर झाविमो ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व केन्द्रीय सचिव अभय सिंह कर रहे थे। इस प्रदर्शन के माध्यम से अभय सिंह अपने  पार्टी की मौजदूगी का अहसास शहरवासी को कराते दिखे। हाल के दिनों में अनेक झाविमो के धाकड नेता पार्टी छोड कर चले गये है अब भी कुछ दूसरे दल में जाने के जुगत में लगे है। वहीं प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी को बंध कर रखने के लिये आज का प्रदर्शन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान स्वर्णरेखा लिंक रोड पूरी तरह से जाम हो गया था। इस प्रदर्शन से निपटने के लिये बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। प्रदर्शनकारियों को रस्सी से घेर कर रखा गया था। एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर बताया गया है कि विगत आठ वर्षो में सड़क दुर्घटना में नौ सौ लोगों की जाने गयी है। इस लिये दानवीं जाम से शहरवासियों को बचाने के लिये 15 दिनों के अन्दर फ्लाई ओभर बनान का निर्देश नहीं दिया गया तो मजबूर होकर पार्टी मजबूर होकर पूरे गाँधीवादी तरिके से जमशेदपुर बंद के लिये मजबूर होगा। जिसकी सारी जबाबदेही सरकार और जिला प्रशासन की होगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More