Author: BJNN Desk

पटमदा थाने  के डिमना झील  के पास २०११ में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आज आरोपियों को जमशेदपुर कोर्ट में सजा सुनाई गयी. माननीय न्यायधीश सत्येन्द्र कुमार सिन्हा कि अदालत ने चार आरोपियों को १० साल के सश्रम कारावास और ५००० के जुर्माने की  सजा सुनाई।  वही इस मामले के दो अन्य आरोपियों के नाबालिग होने की वजह से मामला जुवेनाइल कोर्ट को सौपा गया है. गौरतलब है कि १४ जुलाई २०११ को अपने प्रेमी के साथ घूमने गयी एक छात्रा   के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. इस दौरान उसके प्रेमी को बंधक बना लिया…

Read More

कांतिलाल गांधी मेमोरियल अस्पताल आज से नए अवतार में आ गया है. मेडिका ग्रुप के साथ हाथ  मिलकर टाटा स्टील ने इस पुराने ट्रस्टी अस्पताल का कायाकल्प कर दिया है. मेडिका ग्रुप इस अस्पताल का चलायेगा और नियंत्रण टाटा का रहेगा। आज टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेन्द्रन ने १५० बेड वाले अस्पताल के नए रूप का उदघाटन किया। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद डॉक्टर अजय कुमार , मज़दूर नेता राकेश्वर पाण्डेय समेत शहर के कई जाने माने  लोग शामिल हुए. अस्पताल में २७ सीसीयू बेड , ७ ऑपरेशन थियेटर और तमाम आधुनिक मेडिकल सुविधाएं कम दर पर…

Read More

नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोस्ट गाव में डायन का आरोप लगाकर माँ-बेटी कि दबंगो ने पिटाई की।  एनज बीबी और उसके दस वर्षीय बेटी शहनाज खातून कि जमकर पिटाई कि गई।  महिला को अंदरूनी छोटे आई है।  हालत गम्भीर बना हुआ है। ठाणे में मामला दर्ज होने के बाद भी नामजद अभियुक्त कि गिरफ़्तारी नाकि हो पाई है।  एस पी  नागेन्द्र चौधरी ने थाना प्रभारी को २४ घंटे का समय दिया है।

Read More

इंडिया पोस्‍ट (डाक विभाग) ने आज देश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक इंडियन पोस्‍टल ऑर्डर (ई-आईपीओ) की शुरूआत की। इससे पहले पिछले साल 22 मार्च 2013 को डाक विभाग ने दुनियाभर में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए ई-आईपीओ की सेवा शुरू की थी जिससे विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत कोई भी सूचना पाने के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा मिल सके। ई-आईपीओ एक ऐसी सुविधा है जिसका इस्‍तेमाल आरटीआई के शुल्‍क का इलेक्‍ट्रॉनिक इंडियन पोस्‍टल ऑर्डर खरीदकर ऑनलाइन भुगतान करने के लिए किया जाता है। यह सुविधा ई-पोस्‍ट ऑफिस…

Read More

नागर विमानन राज्‍य मंत्री श्री के.सी. वेणूगोपाल ने आज लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में जानकारी देते हुए बताया‍ कि देश में कोई भी हवाई अड्डा असुरक्षित नहीं है। एयरलाईन संचालकों के उपयोग के लिए वैमानिक सूचना प्रकाशन के माध्‍यम से हवाई अड्डों पर उपलब्‍ध सुविधाओं की जानकारी प्रकाशित की जाती है। इसमें प्रयोग में लाए जाने वाले मानकों के अनुरूप न होने वाली स्थिति‍ की भी जानकारी शामिल है। उन्‍होंने बताया कि हवाई जहाज संचालकों द्वारा सुविधाओं की उपलब्‍धता और संचालन से संबन्धित उपायों में हवाई जहाजों के प्रकार के लिए उनकी उपयुक्‍तता के आकंलन…

Read More

पटना लड़कियों को साइकिल देकर वाहवाही लूटने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब उनका आत्मबल भी बढ़ाना चाहते हैं। इस कड़ी में बिहार में हाईस्कूल की छात्राओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जायेगा। अगले साल से स्कूलों में अंडर-17 तक की छात्रओं का प्रशिक्षण शुरू हो जायेगा। गुरुवार को गांधी मैदान में आयोजित ‘तरंग’ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये बातें कहीं। 1 राज्य भर से आईं 10,000 छात्रओं के कराटे प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऐसे आयोजन जिला व प्रखंड स्तर पर कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जब गांव-गांव…

Read More

नई दिल्ली : आइपीएल-6 में फिक्सिंग के आरोपों में घिरे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी न्यूजीलैंड में मीडिया के सवालों से बचने के लिए दूसरे टेस्ट से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में ही नहीं आए। 1भारत दो टेस्टों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुका है और उसे दूसरा और आखिरी टेस्ट शुक्रवार से यहां खेलना है। वेलिंगटन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भारतीय कप्तान को भारतीय और स्थानीय मीडिया से मुखातिब होना था लेकिन धौनी ने सवालों से बचने के लिए ओपनर शिखर धवन को संवाददाता सम्मेलन की अगुआई के लिए भेज दिया। टीम इंडिया के अधिकारियों ने मीडिया पर…

Read More

जमशेदपुर। जाने माने दन्त चिकित्सक डॉ. विनय कृष्ण के सहयोग से एबोट हेल्थकेयर कम्पनी द्वारा एक निशुल्क डेन्टल चेकअप कैम्प का आयोजन रेड क्रॉस भवन, साकची स्थित किया गया। जिसमें 40 लोगों के डेन्टल चेक-अप कर डॉ. विनय कृष्ण ने उन्हें दवा परामर्श किया, जो दवा एबोट हेल्थकेयर द्वारा निशुल्क प्रदान किया गया। ज्ञातब्य हो कि डॉ. विनय कृष्ण शहर के जाने-माने दन्त चिकित्सक एवं टाटा मेन हॉस्पीटल में दन्त विभागाध्यक्ष है तथा उनकी सेवा रेड क्रॉस भवन में भी उपलब्ध है।

Read More

जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से कस्तूर बेन छगनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रायोजन में आज 332वें नेत्र शिविर का ऑपरेशन सत्र बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित हुआ, जहां जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. सुशील बाजोरिया, डॉ. पूनम सिंह एवं सहयोगी चिकित्सीय टीम ने  नेत्र रोगियों का ऑपरेशन किया। इस अवसर पर कस्तूरबेन-छगनलाल दयाल जी परिवार की ओर से हेतल आडेसरा, जासमीन आडेसरा एवं रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर…

Read More