चोरी, हत्या और बलात्कार की घटना सर्वाधिक अजीत कुमार.जामताङा,03 जनवरी आने वाले साल को सलाम, जाने वाले वाले साल को सलाम। यह मशहूर फिल्मी धुन बरबस लोगों के जेहन में घूमने लगा है। खट्टी मीठी यादों से भरी पुराने वर्ष 2014 काे लोग विदा कर नए साल 2015 का स्वागत कर रहें है। उम्मीद की एक नई रौशनी के आशा में लोग पुरानी यादों को सहेज कर स्वागत कर रहें है। कई के चेहरे पर उमंग है तो कुछ आंखे भरी हुई है। कहीं दर्द छुपा है तो कोई इस उम्मीद में है कि आने वाला समय बीते साल…
Author: BJNN Desk
भाजपा गोलमुरी मंडल ने बांटे लोगों के बीच 251 किलो लड्डू संवाददाता, जमशेदपुर,03 जनवरी भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में गोलमुरी गोलचक्कर के पास बने हनुमान मंदिर पर 101 नारियल पफोड़ा गया और आम जनता और कार्यकर्ताओं के बीच में 251 किलो लड्डू का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि गोलमुरी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता रघुवर दास के मुख्यमंत्री बनने के लिए मन्नत किया था कि उनके मुख्यमंत्री बनने के पश्चात हनुमान मंदिर गोलमुरी में 101 नारियल चढ़ाये जायेंगे और 251 किलो लड्डू का वितरण किया जायेगा। कार्यकर्ताओं की मन की…
संवाददाता,जमशेदपुर,3 जनवरी जमशेदपुर केनाल क्लब के तत्वाधान में आज से जे आर डी टाटा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स के हॉकी एण्ड आर्चरी ग्राऊण्ड में दो दिवसीय श्नान प्रतियोगिता शुरु हो गया .इस प्रतियोगिता में देश विदेश के नस्ल के 276 श्वान भाग ले रहे हैं। इस का उदघाटन टाटा स्टील के एम डी टीवी नरेन्द्र के द्वारा किया गया । निर्णायक मंडली में होगे विदेशी दो दिनो तक चलनेवाले इस डॉग शौ में जज के रुप मे साउथ अफ्रीक के एलिजाबेथ ए बेलींगटन औप फिलींपीस के मेरिबल पीसी ,भारत के श्याम मेहता और टी प्रीतम सिंह होगे। सभी ब्रिड के मुख्य…
संवाददाता,जमशेदपुर,03 जनवरी शहर के पुराने थियेटर आर्टिस्ट व ट्रेनर शिवलाल सागर ने राज्य सरकार के द्वारा दिए गए सम्मान पत्र को वापस करने की ख्वाहिश जाहिर की है और इसे लेकर शनिवार को उन्होंने उपायुक्त से भी मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ कई शहर के कलाकार भी थे. शिवलाल सागर को रंगकर्म के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वर्ष 2007 में झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर राज्य सरकार के द्वारा सम्मानित किया गया था. उस वक्त उन्हें सरकार की दरियादिली पसंद आयी और ऐसा लगा कि सरकार को रंगकर्मियों की चिंता है और वह इस…
संवाददाता,जमशेदपुर,03 जनवरी जमशेदपुर के तापमान में एक बार फिर गिरावट आई है । लगातार दो दिनो हो रही हल्की बारिश के वजह से शहर का जीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया हैं।मौसम विभाग के अनुसार आसमान मे बादल और कुहासा रविवार तक छाये रहेगें। कुहासा हटने के बाद एक बार फिर शहर में ठंड बढने की संभावना हैं। हाँलाकि मौसम का रुख बदलने से लोगो ने जरा राहत साँस ली है लेकिन उनके रहन सहन मे कोई बदलाव नही हुआ हैं।बंढते ठंढ को देखते हुए लोगो ने अपने दिन चर्या नें काफी परिवर्तन ला दिया हैं। क्या कहते है…
संवाददाता,जमशेदपुर,02 जनवरी क्वाइन कलेक्शन क्लब जमशेदपुर द्वारा जेम क्वाइन 2015 का तीन दिवसीय 20वां सिक्का प्रदर्शनी का आयोजन बिष्टुपुर स्थित गुजराती सनातन समाज में किया जा रहा है। 4,5 एवं 6 जनवरी को होने वाली इस सिक्का प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क है। इस संबंध में क्लब के अध्यक्ष सह जुस्को के प्रबंध निदेशक आशीष माथुर और क्लब के महासचिव कल्याण गुहा ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि पिछले साल 13 व्यापारी आये थे इस वर्ष 17 व्यापारी आ रहे है। मुंबई के भी व्यापारी इस प्रदर्शनी में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि रविवार 4 जनवरी की…
जमशेदपुर। गुरुवार को सेन्टर फॉर एक्सीलेंस परिसर में नववर्ष के मौके पर आयोजित केक कटिंग कार्यक्रम में बोलते हुए टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन ने कहा कि टाटा स्टील की उत्पादन क्षमता 11.5 मिलियन टन तक बढाने की योजना है, शीघ्र ही इस दिशा में प्रक्रिया शुरु की जायेगी। इसके अलावा शहर पर निवेश भी बढाया जायेगा। श्री नरेन्द्रन ने आगे कहा कि शहर में सुविधाओं का विस्तार करने का सिलसिला जारी है और इस शहर से कम्पनी का भावनात्मक सम्बन्ध है, इसलिए इस निवेश को लागत से नहीं आंका जाता। बीते साल कम्पनी के सामने आयी…
विरोध मे ग्रामीणो ने विधायक को बंघक बनाया संवाददाता,जमशेदपुर,02 जनवरी जमशेदपुर के चाकुलिया थाना में बहारागोङा के नवनिर्वाचीत विधायक कुणाल षाडंगी के नेतृत्व में विजय जुलुस के दौरान ट्रेक्टर की चपेट मे आने से एक बच्चे की मौत हो गई। वही इस घटना के विरोध में ग्रामीणो ने विधायक कुणाल षाडंगी को तीन घंटे तक बंधक बनाया रखा ।हालाकि बाद में पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। क्या है मामला बहारागोङा के नवनिर्वाचीत विधायक कुणाल षाडंगी आज शाम को अपने जीत की खुशी में चाकुलिया के ग्रामीण क्षेत्र में विजय जुलुस निकाल रहे थे।उस जुलुस में…
रिक्त पङे पदो को जल्द भरा जाएगा संवाददाता,जमशेदपुर,02 जनवरी मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विकास योजनाओ की रुपरेखा व भावी योजनाओ तथा प्राथमिकताओ से संबंधित मुद्दे पर जमशेदपुर परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सरकार की सोच में ’सबका विकास-सबका साथ’ मूलमंत्र होगा, कामकाज के तरीके में बदलाव लाया जाएगा, सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा सकते हैं। झाविमो का भाजपा में विलय होने या नहीं होने से संबंधित सवाल के जवाब में रघुवर दास ने कहा कि इसका जवाब झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी से पूछें। इससे…
संवाददाता,जमशेदपुर,02 जनवरी टाटानगर से चाकुलिया के बीच शुक्रवार से रोजाना पैसेंजर ट्रेन की शुरूआत हो गयी। टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सांसद विद्युतवरण महतो, चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम राजीव अग्रवाल, एसडीसीएम अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से रवाना किया। नयी ट्रेन को फूलों से अच्छी तरह सजाया गया था। नयी टेªन लेकर चाकुलिया के लिए रवाना होने वाले चालक का नाम एके हट्टा और सहायक चालक का नाम राकेश कुमार सिंह है। इस मौके पर सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि और भी कई योजनाएं…
