रांची।
क्रिकेट कि दुनिया के हीरो महेंद्र सिंह धोनी की एक बहुत पुरानी ख्वाहिश अब हकीकत बननेवाली है. माही अब स्कूल के छोटे खिलाड़ियों को क्रिकेट की कोचिंग देंगे. जानकारी के मुताबिक आरके स्पोर्ट्स की मदद से एडमास वर्ल्ड स्कूल क्रिकेट एकेडमी खोलने जा रहा है. जिसमें धोनी मेंटर और कोच की भूमिका में रहेंगे. इसके लिए धोनी ने एकेडमी के साथ एक समझौता भी किया है. अब जल्द ही वह बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखाते नजर आएंगे.
