
कुमार रवि
सरायकेला।
जिला के राजनगर पुलिस ने मेघाघोटाले के आरोपी चालियामा स्थित कोल्हान ईंटर कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार झा को कॉलेज परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके उपर छात्रो से पैसे लेकर नबंर बनाने का आरोप का प्राथमिक राजनगर थाना मे दर्ज किया गय़ा था। अभियुक्त के विरुद्ध अनुसंधान के क्रम में प्राप्त साक्ष्यो के आधार पर न्यायालय के द्वारा गिरफ्तारी का वारंट निर्गत किया गया था। न्यायालय से निर्गत वारंट के तमिला करते हुए राजनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।
क्या है मामला।

जिला प्रशासन को सुचना मिली थी कि राजनगर के चालियामा स्थित कोल्हान इंटर कॉलेज मे पैसे लेकर छात्रो का नबंर बढाया जाता है। उसी सुचना पर 8 मार्च 2014 को सरायकेला – खरसांवा के शिक्षा पदाधिकारी हरिशंकर राम के बयान पर प्रशिक्षु रविशकंर शुक्ला,तत्कालीन अनुमंडल पदाघिकारी चद्रभुषण सिह , चाईबासा के डी एस पी शशी प्रकाश , चाईबासा के सी ओ लक्ष्मी कुमारी सहित सयुक्त रुप से कोल्हान इटर कॉलेज मे छापामारी की थी । छापामारी के दौरान परिक्षा सबंधित कई दस्तावेज पाये गए थे। उसी दस्तावेज के आधार पर राजनगर थाना मे कोल्हान ईटर कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार झा और अन्य खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
छापामारी मे कई छात्रो के परीक्षा कॉपी सादे पाये गए थे
छापामारी के दौरान ईटरमिडीयट के सत्र 2012-14 विज्ञान के नामकरण पंजी-भाग-2,वाणिज्य के नामांकन पंजीयन भाग-2,कला का नामांकन पंजी भाग-1, मे काफी अमियमितता पाई गई। उन पंजियो मेंनामाकंन कराने वाले छात्रो के नाम अन्य विवरण अंकित था।परतु पजियो मे क्रमांक तो अंकित था लेकिन अन्य विवरण नही भड़ा गया था।इसके अलावे झारखंड एकदमी काउसिल का सादा मार्कसीट, प्रोविजनल प्रमाण पत्र, माईग्रेशन प्रमाण पत्र, एकदमी के सचिव के कम्प्युटराईज हस्ताक्षऱ भी बरामद किया गया।सौरभ राय नामक छात्र का मार्क शीट जिस पर लिखा था कि इस छात्र को फर्स्ट कराना आवश्यक है। छात्रा अमृता कुमारी का आई सी एस सी का 2012 मार्क शीट जिसमे अग्रेजी मे फेल लिखा हुआ थ। और उसके बगल मे 54अंक और 10 हजार लिखा हुआ था। और सरायकेला के टी आर के एम वीमेंस कॉलेज का मोहर भी बरामद किया गया था।
न्यायलय के वारंट का तमिला कराया जिला पुलिस ने
जिला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा ने कहा कि राजनगर थाना मे जिला के शिक्षा पदाधिकारी हरिशंकर राम के बयान पर राजनगर थाना मे कोल्हान इटर कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार झा और उनके कर्मचारियो के विरोध कुट रचना और कूट रचित दस्तावेज का उपयोग कर घोखाघड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम मे सारे तथ्यो को सही पाया गया। उसी मामले मे न्यायलय के द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। पुलिस ने उसे तमिला कराकर मनोज झा को गिरफ्तार करते न्यायलय को सौप दिया।
Comments are closed.