जमशेदपुर: जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए/JSA) ने आगामी फुटबॉल सीजन की तैयारियों को तेज करते हुए रविवार (7 जून) को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपना वार्षिक ‘रेफरी फिटनेस टेस्ट’ सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह फिटनेस टेस्ट उन रेफरियों के लिए एक अहम क्वालिफिकेशन (योग्यता) प्रक्रिया है, जो जेएसए के तहत होने वाले फुटबॉल मैचों और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग (ऑफिशिएटिंग) करना चाहते हैं। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर रेलवे यार्ड में करंट लगने से घायल तकनीशियन की मौत, परिजनों ने दर्ज कराई FIR 60 रेफरियों ने लिया हिस्सा, 32 ने पास किया टेस्ट इस महत्वपूर्ण फिटनेस मूल्यांकन में कुल 60…
Author: BJNN Desk
JAMSHEDPUR: मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा रविवार को टेल्को ऑफिसर्स क्लब, जमशेदपुर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करना और उनका हौसला बढ़ाना था। गोवा नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में झारखंड का शानदार प्रदर्शन एसोसिएशन के महासचिव एस. के. तोमर ने अपने संबोधन में बताया कि गोवा में आयोजित तृतीय महिला राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता (3rd Women’s National Masters Athletics Championship) में झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने बेहद शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। इसी अद्भुत…
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत एक्सप्रेस की मरम्मत के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे आउटसोर्सिंग एजेंसी के तकनीशियन आशीष मांडी की इलाज के दौरान मौत हो गई। लगभग एक सप्ताह तक टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के बर्न यूनिट में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वंदे भारत डिपो में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसुडीह निवासी आशीष…
बिना कारण पत्रकार को थाने में रखने पर फूटा गुस्सा बिहार के मधुबनी जिले में पत्रकारों और प्रशासन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पत्रकार अजयधारी सिंह को कथित तौर पर बिना किसी ठोस कारण के नगर थाने में घंटों बैठाकर रखे जाने के विरोध में रविवार को पत्रकारों की एक अहम जिला स्तरीय बैठक हुई। इस घटना को लेकर जिले भर के मीडियाकर्मियों में भारी आक्रोश है। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पत्रकारों ने लगातार तीसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर अपने कर्तव्यों का निष्पादन किया। READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: नामदा…
पर्यावरण चेतना जगाने के लिए बच्चों ने उठाई ब्रश विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 7 जून (रविवार) को नामदा कम्युनिटी सेंटर में एक विशेष ‘चित्रकला (Sit & Draw) प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य युवा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। इस रचनात्मक अभियान का संयुक्त आयोजन वंदना स्कूल ऑफ फाइन आर्ट एवं नामदा कम्युनिटी सेंटर द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के लगभग 110 बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में 60 करोड़ की…
खासमहल सदर अस्पताल में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल विश्व पर्यावरण दिवस के खास अवसर पर जमशेदपुर के खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल परिसर को हरा-भरा बनाना और आम लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) आयुष और उनकी पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: मलेरिया को मात देने स्वास्थ्य विभाग रेस, राज्य स्तरीय…
जमशेदपुर सहित पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया उन्मूलन और वेक्टर जनित रोग (VBD) नियंत्रण कार्यक्रमों को धरातल पर मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह रेस हो गया है। जिले में चल रहे मलेरिया छिड़काव एवं भी0बी0डी0 से संबंधित कार्यों का पर्यवेक्षण तथा मूल्यांकन करने के लिए एक उच्च स्तरीय राज्य दल दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचा। राज्य (भी0बी0डी0) सलाहकार विनय कुमार तथा राज्य मलेरिया निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में इस टीम ने अनुमंडल अस्पताल घाटशिला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पोटका तथा मुसाबनी का विस्तृत भ्रमण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। राज्य स्तरीय टीम का…
JAMSHEDPUR: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर जमशेदपुर में एक भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और तपती धूप को देखते हुए राष्ट्रीय योगी सेना द्वारा आम राहगीरों के बीच ठंडा जल, चना और शरबत का वितरण किया गया। इस मानवतावादी कार्य के जरिए तपती धूप में सफर कर रहे राहगीरों को बड़ी राहत पहुंचाई गई। मानगो डिमना रोड पर लगा राहत शिविर यह पूरा आयोजन जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट भवन के समीप किया गया। 5 जून, शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम…
Jamshedpur News (जमशेदपुर): व्यवहार न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधे लगाकर स्वच्छ पर्यावरण और उसके संरक्षण का संदेश दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भविष्य की नींव रखना था। पर्यावरण संरक्षण दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बने: अरविंद कुमार पांडेय पौधारोपण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम या…
जमशेदपुर में डालसा की अनोखी पहल: तपती धूप में मिली राहत जमशेदपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देशानुसार जमशेदपुर में मानवता की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली है। शहर में चल रहे 90 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA) के अधिकार मित्रों (PLV) ने न्याय रथ के माध्यम से एक सराहनीय कार्य किया। कड़ाके की धूप और भीषण गर्मी के बीच सड़कों पर मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और राहगीरों/कामगारों के बीच ओआरएस (ORS) पैकेट और ठंडे पानी का वितरण किया गया। READ…
