जमशेदपुर: जन विकास मंच के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने मानगो क्षेत्र की भविष्य की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल (Tata Steel UISL) से एक समन्वित पहल करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन और जन सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। 30 वर्ष पुराने अग्निकांड का दिया हवाला सौरभ विष्णु ने याद दिलाया कि लगभग 30 वर्ष पूर्व मानगो बाजार में एक भीषण आग लगी थी, जिससे सैकड़ों व्यापारियों को भारी…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर में इस समय मरीजों को रक्त की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट को दूर करने के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम एक बड़ी मुहिम शुरू करने जा रही है। संस्था द्वारा टाटा स्टील समूह की कंपनी ‘हिमालया स्टील मिल सर्विसेज प्रा. लि.’ के सहयोग से रेड क्रॉस भवन में 8 जून को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। युवाओं से रक्तदान की अपील, 300 यूनिट का लक्ष्य गर्मियों के मौसम में अस्पतालों में खून की कमी को देखते हुए…
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने नगड़ी में चल रहे रिम्स-2 (RIMS-2) के निर्माण के खिलाफ एक बहुत बड़े जन आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। रांची में अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगले दस दिनों के भीतर लाखों आदिवासी और मूलवासी लोग नगड़ी के किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे। चम्पाई सोरेन के इस कड़े रुख के बाद राज्य में सियासी पारा गरमा गया है। उपजाऊ भूमि पर अस्पताल बनाने की जिद क्यों? झारखंड सरकार की नीतियों पर सीधा हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री…
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9430145832 [email protected] आज का पंचांग दिनांक – 07 जून 2026 दिन – रविवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – उत्तरायण ऋतु – ग्रीष्म मास – अधिक ज्येष्ठ पक्ष – कृष्ण तिथि – सप्तमी प्रातः 03:24 जून 08 तत्पश्चात् अष्टमी नक्षत्र – धनिष्ठा प्रातः 07:55 तत्पश्चात् शतभिषा राहुकाल – शाम 04:53 से शाम 06:34 पंचक – आज है ( 06 जून 07:04 एम से 11 जून 08:17 एम) भद्रा – सूर्योदय – 05:40 सूर्यास्त – 07:11 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में दोष परिहार – आज का विशेष संकट के…
जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण (ईसीई) विभाग द्वारा ईएंडआईसीटी (E&ICT) अकादमी के सहयोग से दो राष्ट्रीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। ये दोनों एफडीपी 25 मई से 5 जून 2026 तक संचालित किए गए, जिनका मुख्य विषय “अंडरवाटर रोबोटिक्स एंड एकॉस्टिक कम्युनिकेशन नेटवर्क्स (URACN-2026)” और “एफपीजीए आधारित कम्युनिकेशन सिस्टम्स डिजाइन (FCSD-2026)” था। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :विश्व पर्यावरण दिवस पर अनूठी पहल: डी.बी.एम.एस. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किताबों से दूर, खेत-खलिहानों में जानी पर्यावरण की हकीकत 19 राज्यों के 123 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा इन दोनों कार्यक्रमों के लिए…
जमशेदपुर. जब बात पर्यावरण को बचाने की हो, तो सिर्फ भाषण नहीं बल्कि धरातल पर उतरकर कुछ सीखना जरूरी हो जाता है. विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के मौके पर डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस इकाई और इको क्लब ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया. कॉलेज के बी.एड. के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और मैनेजमेंट ने पहाड़भांगा स्थित ‘मड एंड मीडोज़ फार्म’ का एक जीवंत शैक्षणिक दौरा किया. मकसद साफ था— आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाले भविष्य के शिक्षक खुद प्रकृति के सबसे करीब जाकर सतत जीवनशैली (Sustainable Lifestyle) को समझ सकें. READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:…
जमशेदपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महाप्रशिक्षण में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और बीएलओ पर्यवेक्षकों (Supervisors) को चुनाव आयोग के नए नियमों और गाइडलाइंस से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने निर्वाचन कार्यों के सफल, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चार विधानसभा क्षेत्रों के BLO ने लिया हिस्सा इस वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के चार प्रमुख…
उपायुक्त राजीव रंजन ने किया भव्य आम महोत्सव का उद्घाटन जमशेदपुर समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय आम महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा किया गया। इस मौके पर किसानों और उत्पादकों का उत्साह बढ़ाने के लिए उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव और जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जेएसएलपीएस) सुजीत बारी समेत जिले के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। READ MORE..Aaj Ka Rashifal:06 जून 2026 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ विभिन्न स्टॉलों का…
जमशेदपुर: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित ‘जमशेदपुर बी डिवीजन लीग’ का फाइनल मुकाबला शनिवार, 6 जून को शहर के ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्रिकेट के इस रोमांचक खिताबी मुकाबले में शहर की दो मजबूत टीमों- ‘यंग स्पोर्टिंग क्लब’ और ‘टाटा सेर्सा’ ने हिस्सा लिया। दोनों ही टीमों के युवा खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया और उपस्थित खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: RDTTEC और टाटा स्टील फाउंडेशन ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाई एकजुटता कीनन स्टेडियम में दिखा युवाओं का उत्साह कीनन…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। व्यासपीठ से कथावाचक सीताराम शास्त्री ने वामन अवतार, राम जन्म और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर नजर आया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत संस्कार ट्रस्ट ने किया पौधारोपण, उपमेयर अंकुर सिंह ने दिया पौधों के संरक्षण का संदेश धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा के दौरान जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया, तो भक्तों का…
