Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News: बिना बिजली, डॉक्टर और उपकरण के तैयार हुआ आयुष अस्पताल, सरयू राय ने उद्घाटन से किया इनकार
Breaking News

Jamshedpur News: बिना बिजली, डॉक्टर और उपकरण के तैयार हुआ आयुष अस्पताल, सरयू राय ने उद्घाटन से किया इनकार

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर ;  शहर के कदमा स्थित शास्त्रीनगर में करोड़ों की लागत से तीन मंजिला आलीशान भवन तो बनकर खड़ा हो गया है, लेकिन धरातल पर यहां अस्पताल जैसी कोई बुनियादी सुविधा मौजूद नहीं है। भवन में न तो बिजली का कनेक्शन है, न ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा 27 नवंबर को इस अधूरे भवन का आयुष अस्पताल के रूप में उद्घाटन करने की तैयारी की जा रही है। इस सरकारी जल्दबाजी पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कड़ा एतराज जताते हुए उद्घाटन समारोह में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है।

साइनबोर्ड तक सिमटी चिकित्सा व्यवस्थाएं

गुरुवार अपराह्न 3:30 बजे सरयू राय ने शास्त्रीनगर स्थित इस नवनिर्मित भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। तीन मंजिला इमारत के बाहर और भीतर आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, पंचकर्म, योग और ऑपरेशन कक्ष के आकर्षक साइनबोर्ड तो लगा दिए गए हैं, लेकिन कमरे पूरी तरह खाली पड़े हैं। वर्तमान में केवल एक कमरे में कुछ होम्योपैथिक दवाएं रखकर उसे ओपीडी का रूप दे दिया गया है, जहां प्रतिदिन मुश्किल से पांच से छह मरीज ही पहुंचते हैं।

READ MORE..CHANDIL NEWS: खाटू धाम से आए निशानों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, बारिश में भी डटे रहे श्याम भक्त

जनता के साथ छल बर्दाश्त नहीं: सरयू राय

निरीक्षण के बाद सरयू राय ने कहा कि बिना बिजली, डॉक्टर, चिकित्सा उपकरण और आवश्यक कर्मचारियों के किसी खाली इमारत को अस्पताल बताकर उद्घाटन करना आम जनता के साथ सीधा छलावा है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल को स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया है कि वे इस दिखावटी उद्घाटन का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासनिक अधिकारी चाहें, तो अपने स्तर पर यह औपचारिकता पूरी कर सकते हैं।

आयुष निदेशक से की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

इस गंभीर लापरवाही को लेकर सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग के आयुष निदेशक दिनेश यादव से भी दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने दोटूक कहा कि उद्घाटन की तारीख तय करने से पहले अस्पताल में नियमित बिजली आपूर्ति, विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना, आधुनिक चिकित्सा उपकरण और आवश्यक कर्मचारियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पूरी तैयारी के बाद ही अस्पताल को जनता को समर्पित किया जाना चाहिए।

READ MORE..JHARKHAND WEATHER ALERT: चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से झारखंड में बारिश के आसार, 26 नवंबर तक बदल सकता है मौसम

एक और एमजीएम अस्पताल बनाने की गलती न करे सरकार

सरयू राय ने राज्य सरकार को आगाह करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जिस तरह एमजीएम अस्पताल के नए भवन का आनन-फानन में उद्घाटन कर दिया गया था, उसका खामियाजा आज तक मरीज भुगत रहे हैं। एमजीएम के नए भवन में आज भी बुनियादी व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौट सकी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार शास्त्रीनगर आयुष अस्पताल का अधूरा उद्घाटन कर शहर में एक और बदहाल एमजीएम अस्पताल खड़ा करने की गलती न दोहराए।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

SOUTH EASTERN RAILWAY:CANCELLATION OF TRAINS DUE TO CYCLONE AKVAN

November 19, 2026

CYCLONE AKVAN UPDATE: प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ की रफ्तार 100 KM प्रति घंटे तक, 20 नवंबर को गोपालपुर के पास तट से टकराने की संभावना

November 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: Samvaad 2026 Concludes, Celebrating Indigenous Knowledge, Stories and Voices

November 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.