Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: पूजा पंडालों पर बड़ा फैसला, टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण और हाईवे पर एक्शन; पढ़ें टॉप 10
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: पूजा पंडालों पर बड़ा फैसला, टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण और हाईवे पर एक्शन; पढ़ें टॉप 10

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 5, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार को दुर्गापूजा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, रेलवे, नगर निगम, विकास योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। सिदगोड़ा में ड्रोन-CCTV निगरानी के प्लान से लेकर आदित्यपुर में पूजा पंडालों से सफाई शुल्क वापस लेने के फैसले तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें।

1. सिदगोड़ा टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

दुर्गा पूजा 2026 के मद्देनजर सिदगोड़ा टाउन हॉल में उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में शांति समिति व विभिन्न पूजा समितियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पंडालों की सुरक्षा, विसर्जन रूट, ट्रैफिक प्रबंधन और बुनियादी नागरिक सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

READMORE:JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गापूजा से पहले प्रशासन का मेगा प्लान तैयार, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी; विसर्जन रूट और ट्रैफिक पर खास फोकस

2. राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्ती, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा अभियान

समाहरणालय में आयोजित डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक में डीसी राजीव रंजन ने नेशनल हाईवे पर अवैध कब्जे और पार्किंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। धालभूमगढ़, घाटशिला और कोकपाड़ा में 71 स्थल अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद अब पारडीह से बालिगुमा तक सघन अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कब्जा न हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई का खर्च अतिक्रमणकारी से ही वसूला जाएगा। साथ ही 7 चिन्हित स्थलों पर स्पीड गन कैमरे लगाए जाएंगे।

READMORE:JAMSHEDPUR NEWS:नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा बड़ा अभियान

3. टाटानगर स्टेशन का दक्षिण पूर्व रेलवे के AGM मनीष जैन ने किया सघन निरीक्षण

दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (AGM) मनीष जैन ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास और यात्री सुविधा विस्तार कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य द्वार, सेकेंड एंट्री, लूप लाइन और मल्टी-डिसिप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया और पीसीसीएम कुमार नवीन चंद्र सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

READMORE:JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के विकास कार्यों का AGM ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था की समीक्षा

4. जमशेदपुर पूर्वी में विकास को रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण

सीतारामडेरा, भालुबासा, भुईयांडीह, देवनगर और न्यू बाराद्वारी क्षेत्र में विधायक निधि से निर्मित कुल 61.50 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने विधिवत उद्घाटन किया। इसके तहत सड़क निर्माण, नाली, ह्यूम पाइप, सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार और किचन शेड जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं की सौगात स्थानीय निवासियों को मिली।

READMORE:JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

5. आदित्यपुर नगर निगम ने वापस लिया पूजा पंडालों से सफाई शुल्क वसूलने का आदेश

दुर्गा पूजा समितियों के कड़े विरोध के बाद आदित्यपुर नगर निगम ने पंडालों के पास साफ-सफाई, जेसीबी और ट्रैक्टर के इस्तेमाल पर तय किए गए सेवा शुल्क के आदेश को निरस्त कर दिया है। महापौर संजय सरदार और उप महापौर अंकुर सिंह ने प्रेस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पूर्व की भांति इस वर्ष भी नगर निगम अपने संसाधनों से निःशुल्क सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों से सफाई शुल्क वसूलने का आदेश वापस, पूजा समितियों को बड़ी राहत

6. आदित्यपुर में एसपी मनोज स्वर्गियारी ने परखी दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था

सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने आदित्यपुर के प्रमुख पंडालों और पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी ने एम-टाइप स्थित ‘प्रवीण सेवा स्मृति संस्थान’ के पंडाल में सुरक्षा और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स की समीक्षा की। इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि इस बार पंडाल को प्रकृति और मां काली के विभिन्न अलौकिक स्वरूपों की थीम पर तैयार किया जा रहा है।

READMORE:ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले SP मनोज स्वर्गियारी का एक्शन प्लान, पंडालों से पार्किंग तक सुरक्षा का जायजा

7. सोशल मीडिया पर AI फेक वीडियो और अफवाहों से सावधान रहने की अपील

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त और एसएसपी ने शहर के पेश-ए-इमाम, मस्जिदों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक की। प्रशासन ने त्योहार के दौरान आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की अपील करते हुए विशेष रूप से युवाओं को सचेत किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले किसी भी भ्रामक संदेश, एडिटेड तस्वीरों अथवा एआई (AI) जनरेटेड वीडियो को बिना प्रशासनिक सत्यापन के आगे साझा न करें।

8. ड्रग्स तस्कर डोली परवीन के पुराने ठिकाने पर आदित्यपुर पुलिस का सर्च अभियान

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आदित्यपुर पुलिस ने सोमवार सुबह मुस्लिम बस्ती क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पूर्व में ड्रग्स तस्करी के मामलों में चर्चित रही डोली परवीन के पुराने मकान की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस ने साफ किया कि जेल से छूटे अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

READMORE:ADITYAPUR NEWS: मुस्लिम बस्ती में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, डोली परवीन के पुराने घर की भी ली तलाशी

9. बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता संपन्न

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में भारत विकास परिषद (जमशेदपुर व आदित्यपुर शाखा) द्वारा शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आदित्यपुर शाखा से डीएवी एनआईटी और जमशेदपुर शाखा से एआईडब्ल्यूसी एकेडमी बारीडीह ने प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों विजेता टीमें आगामी 11 अक्टूबर को रांची में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में जमशेदपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

READMORE:JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की समूह गान प्रतियोगिता, दो विजेता टीमें रांची जाएंगी

10. 9वें राष्ट्रीय पोषण माह: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित

‘मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0’ के अंतर्गत समाहरणालय में जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्थानीय और पौष्टिक खाद्य सामग्रियों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में गोलमुरी-सह-जुगसलाई बाल विकास परियोजना को प्रथम (₹5,000), बोड़ाम को द्वितीय (₹3,000) तथा बहरागोड़ा को तृतीय पुरस्कार (₹2,000) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

READMORE:JAMSHEDPUR NEWS :राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी सहायिकाओं की व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-जुगसलाई ने जीता प्रथम पुरस्कार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले SP मनोज स्वर्गियारी का एक्शन प्लान, पंडालों से पार्किंग तक सुरक्षा का जायजा

October 5, 2026

ADITYAPUR NEWS: मुस्लिम बस्ती में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, डोली परवीन के पुराने घर की भी ली तलाशी

October 5, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों से सफाई शुल्क वसूलने का आदेश वापस, पूजा समितियों को बड़ी राहत

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.