Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गापूजा से पहले प्रशासन का मेगा प्लान तैयार, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी; विसर्जन रूट और ट्रैफिक पर खास फोकस
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गापूजा से पहले प्रशासन का मेगा प्लान तैयार, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी; विसर्जन रूट और ट्रैफिक पर खास फोकस

पंडाल से विसर्जन घाट तक सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी, गोताखोर-बैरिकेडिंग की तैयारी; अफवाह फैलाने वालों पर भी रहेगी नजर
BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 5, 2026Updated:October 5, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। दुर्गापूजा 2026 को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सिदगोड़ा टाउन हॉल में सोमवार को जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति और विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक हुई। बैठक में विसर्जन रूट, ट्रैफिक प्लान, बिजली, पेयजल, सड़क मरम्मत, पूजा पंडालों की सुरक्षा और विसर्जन घाटों की तैयारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब, सिटी एसपी, रूरल एसपी, एसडीएम धालभूम, एडीसी, सिविल सर्जन, बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी, अग्निशमन विभाग के अधिकारी, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, शांति समिति के सदस्य और विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने पूजा समितियों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट एवं ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने की अपील की। पुलिस-प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने को भी कहा गया।

विसर्जन रूट और ट्रैफिक प्लान पर विशेष फोकस

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि दुर्गापूजा जमशेदपुर की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी पूजा समितियों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

उन्होंने निर्देश दिया कि विसर्जन के लिए निर्धारित रूट और ट्रैफिक प्लान के अनुसार पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पूजा और विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो और प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू रहे, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे।

घाटों पर बैरिकेडिंग और गोताखोरों की रहेगी व्यवस्था

पूजा समितियों की ओर से पेयजल, बिजली, सड़क मरम्मत, पंडालों तक पहुंचने वाले रास्तों, पेड़ों की डालियों की छंटाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और विसर्जन घाटों की तैयारी से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखी गईं।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त करने, आवश्यकतानुसार सड़कों की मरम्मत कराने और पेड़ों की डालियों की छंटाई कराने का निर्देश दिया। विसर्जन घाटों पर पर्याप्त प्रकाश, बैरिकेडिंग और प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी सहायिकाओं की व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-जुगसलाई ने जीता प्रथम पुरस्कार

पूजा समितियों के वालंटियर्स संभालेंगे भीड़ प्रबंधन

उपायुक्त ने पूजा समितियों से पर्याप्त संख्या में वालंटियर्स की प्रतिनियुक्ति और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन में वालंटियर्स की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और सफल आयोजन के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

सोशल मीडिया की अफवाहों पर भी रहेगी नजर

बैठक में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक खबरों एवं अफवाहों पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने बताया कि अफवाहों की निगरानी और त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष मॉनिटरिंग व्यवस्था रहेगी।

शांति समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी भ्रामक सूचना या अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की गई।

पंडालों में अग्नि सुरक्षा की होगी जांच

पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा, CCTV, प्रवेश-निकास द्वार और विद्युत सुरक्षा समेत अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया गया। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दुर्गापूजा के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से दुर्गापूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले SP मनोज स्वर्गियारी का एक्शन प्लान, पंडालों से पार्किंग तक सुरक्षा का जायजा

October 5, 2026

ADITYAPUR NEWS: मुस्लिम बस्ती में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, डोली परवीन के पुराने घर की भी ली तलाशी

October 5, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों से सफाई शुल्क वसूलने का आदेश वापस, पूजा समितियों को बड़ी राहत

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.