Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS:नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा बड़ा अभियान
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS:नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा बड़ा अभियान

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 5, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक में पारडीह, डिमना चौक, डांगा और बालिगुमा क्षेत्र में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों की सुविधाओं समेत कई बिंदुओं की समीक्षा की गई।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा स्थलों की सफाई पर सेवा शुल्क वापस, सतीश शर्मा ने मेयर संजय सरदार का जताया आभार

71 अतिक्रमित स्थल कराए गए मुक्त

बैठक में एनएचएआई के प्रतिनिधि ने बताया कि पूर्व में दिए गए निर्देश के तहत धालभूमगढ़, घाटशिला और कोकपाड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे 71 अतिक्रमित स्थलों को मुक्त कराया जा चुका है। अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण की पहचान की जा रही है।

उपायुक्त ने एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा को पारडीह, डिमना चौक, डांगा और बालिगुमा में अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही एनएचएआई को हाईवे की जमीन की सीमा स्पष्ट रूप से मार्किंग कराने को कहा, ताकि लोगों को यह जानकारी रहे कि राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि कहां तक है।

पहले माइकिंग, फिर कार्रवाई

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित इलाकों में माइकिंग के जरिए लोगों को सूचना दी जाए और उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाए। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की स्थिति में अभियान पर होने वाला खर्च संबंधित अतिक्रमणकर्ता से वसूला जाएगा।

अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए नियमित गश्ती और निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है। हाईवे पर धूल की समस्या को देखते हुए दिन में तीन बार पानी का छिड़काव कराने को कहा गया।

READ MORE :BIHAR NEWS: जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांग रहे थे 6 सपेरे, दिघवारा स्टेशन पर उतारा

अवैध पार्किंग पर कार्रवाई जारी रखने का निर्देश

उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान को लगातार जारी रखने को कहा। कार्रवाई और वाहन चालकों पर लगाए जा रहे दंड की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया, ताकि वाहन चालक नियमों से अवगत रहें और हाईवे पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने से बचें।

सात स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे

सड़क सुरक्षा की समीक्षा के दौरान पूर्व में चिन्हित सात स्थानों पर स्पीड गन कैमरा लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गति सीमा और नो-पार्किंग से संबंधित पर्याप्त एवं स्पष्ट साइनेज लगाने को कहा गया है।

प्रशासन का उद्देश्य तेज रफ्तार और गलत पार्किंग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है।

दुर्घटना होने पर तत्काल पहुंचेगी एंबुलेंस

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम और एंबुलेंस को बिना विलंब घटनास्थल पर पहुंचना चाहिए, ताकि घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा मिल सके।

एनएचएआई प्रतिनिधि ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर औसतन 32 किलोमीटर की दूरी पर एंबुलेंस की तैनाती रहती है। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों और एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने को कहा।

कोकपाड़ा में वे-साइड एमेनिटीज शुरू

एनएचएआई ने बैठक में बताया कि मौजा चोईरा में कोकपाड़ा के समीप वे-साइड एमेनिटीज का निर्माण किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए भविष्य में तीन अन्य स्थानों पर भी ऐसी सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव है। उपायुक्त ने प्रस्तावित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाने और उपलब्ध सुविधाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब, डीडीसी नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर मुकेश मछुआ, डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव, डीएसपी ट्रैफिक, नगर निकायों के पदाधिकारी, एनएचएआई के प्रतिनिधि और पथ निर्माण विभाग के अभियंता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: खरसावां में दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 19 लीटर चुलाई शराब जब्त; 2100 किलो जावा महुआ नष्ट

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी सहायिकाओं की व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-जुगसलाई ने जीता प्रथम पुरस्कार

October 5, 2026

RANCHI NEWS: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.