आदित्यपुर: स्वदेशी जागरण मंच, सरायकेला-खरसावां जिला की ओर से स्वदेशी सप्ताह के तहत रविवार को आशियाना होम सोसाइटी, आशियाना आदित्यपुर में ‘वर्तमान समय में स्वदेशी का महत्व’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक अजित कुमार सिंह ने की। इस दौरान वक्ताओं ने स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और संगठन के उद्देश्यों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर महानगर विचार विभाग की सह प्रमुख रणजीत कौर ने किया। READ MORE :ADITYAPUR NEWS: फुटबॉल मैदान में करम महोत्सव, मांदर की थाप पर झूमे महिला-पुरुष स्थानीय उत्पाद और रोजगार पर दिया जोर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…
Author: BJNN Desk
आदित्यपुर: कुड़मी सेना (टोटेमिक) की ओर से रविवार को आदित्यपुर के फुटबॉल मैदान में विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। मांदर की थाप और झूमर गीतों के बीच लोगों ने पारंपरिक नृत्य कर करम पर्व की खुशियां मनाईं। देर शाम तक चले इस सांस्कृतिक आयोजन में आदित्यपुर के अलावा ओडिशा और बंगाल से भी लोग पहुंचे। ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा मैदान तालियों और…
नई दिल्ली/जमशेदपुर. देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है. नौ बैंक यूनियनों के शीर्ष संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच 27 सितंबर की रात हुई मैराथन बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है. देर रात हुई बैठक में बनी बात यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा जारी सर्कुलर (सं. 2026/31) के अनुसार, 27 सितंबर 2026 की रात 9:30 बजे IBA और UFBU के प्रतिनिधियों…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के एक रेस्टोरेंट में 26 सितंबर 2026 को हुई गोलीबारी के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की है। पुलिस के अनुसार, घटना में चार लोग घायल हुए थे। मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक-एक लाख रुपये के नगद इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर को दिन करीब 1:30 बजे तीन युवकों ने रेस्टोरेंट में जान मारने की नीयत से गोलीबारी की थी। घटना के बाद सोनारी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को फ्लैग मार्च और सघन गश्ती अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में गश्त की। पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखना और आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :बैंक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: 5 दिवसीय कार्यदिवस समेत अन्य मांगों को लेकर जमशेदपुर में…
जमशेदपुर. जमशेदपुर में रविवार को संयुक्त फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) जमशेदपुर यूनिट के बैनर तले राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केंद्र सरकार व प्रबंधन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की पूर्व संध्या पर बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के समक्ष आयोजित किया गया. बैंक कर्मी अपनी दो मुख्य मांगों— 5 दिवसीय कार्यदिवस (5-Day Banking) लागू करने और DFS-PLI को लेकर लिए गए एकतरफा फैसले के विरोध में सड़क पर उतरे. READ MORE :Jamshedpur News :बिष्टुपुर में तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स व्यापार मेला शुरू, समापन कल ब्रांचों में दिखा आक्रोश, ब्लैक संडे मनाकर…
जमशेदपुर। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा की ओर से दुर्गापूजा एवं दीपावली के अवसर पर तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स व्यापार मेला 2026 (प्रदर्शनी सह बिक्री) का विधिवत उद्घाटन रविवार को बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष प्रभा पाड़िया ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रभा पाड़िया ने सभी स्टॉल धारकों का उत्साहवर्धन किया तथा मारवाड़ी महिला मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने मंच की महिलाओं की एकजुटता एवं समर्पण की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन की महिलाएं मिल-जुलकर बड़े से बड़े कार्य…
जमशेदपुर, 27 सितंबर 2026। स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026 अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में 21 से 25 सितंबर तक “सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर” का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय शिविर का उद्देश्य संस्थान में कार्यरत सफाईमित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण पर ध्यान देने के साथ परिसर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में उनके योगदान को सम्मानित करना था। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में कराटे बेल्ट परीक्षा और शिक्षक दिवस समारोह 72 सफाईमित्रों की हुई स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान सफाईमित्रों के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और निवारक स्वास्थ्य…
जमशेदपुर। धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर के मुख्य सभागार में रविवार को कराटे बेल्ट परीक्षा एवं शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 80 कराटे विद्यार्थियों ने बेल्ट परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, अनुशासन, मेहनत और कराटे के प्रति प्रतिबद्धता का मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम और बेल्ट परीक्षा का आयोजन शिहान सरजू राम, ब्लैक बेल्ट 5th डैन, जापान तथा सेंसई एम. प्रशांत, ब्लैक बेल्ट 3rd डैन, मलेशिया के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में किया गया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: पैरा योगासन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर बैठक, 11 अक्टूबर को होगा आयोजन विधायक सरयू…
जमशेदपुर। आगामी 11 अक्टूबर 2026, रविवार को मिथिला सांस्कृतिक परिषद, गोलमुरी, जमशेदपुर में आयोजित होने वाली द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधा झा ने की। इसमें पैरा योगासन प्रमोशन कमिटी के राज्य कोऑर्डिनेटर डॉ. रवि शंकर नेवार भी मौजूद रहे। READ MORE :CHAIBASA NEWS: 29 सितंबर को कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह, 224 उपाधियां और 26 स्वर्ण पदक होंगे प्रदान प्रतियोगिता की तैयारियों पर हुई चर्चा बैठक में प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन…
