जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 75वीं आमसभा मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे चैम्बर भवन में संपन्न हुई। आमसभा में चैम्बर की चारों उपसमितियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव, संकल्प और वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट को सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस ऐतिहासिक 75वीं आमसभा के अवसर पर एक विशेष स्मारिका का भी विमोचन किया गया, जिसमें बीते एक वर्ष के दौरान चैम्बर की गतिविधियों और उपलब्धियों का संकलन है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम लिमिटेड का वार्षिक बोनस समझौता संपन्न, कर्मचारियों को अधिकतम ₹1,02,185 बोनस सड़क हादसे के…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटीरियल कंपनियों में शामिल न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड (न्युवोको) ने क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (क्लीनमैक्स) के साथ राजस्थान में 46.4 मेगावॉट (MW) क्षमता के विंड-सोलर हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए साझेदारी की है। इस परियोजना का उद्देश्य न्युवोको के सीमेंट ऑपरेशन्स को स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराना और कंपनी की डीकार्बोनाइजेशन रणनीति को मजबूत करना है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम लिमिटेड का वार्षिक बोनस समझौता संपन्न, कर्मचारियों को अधिकतम ₹1,02,185 बोनस विंड और सोलर क्षमता के साथ BESS भी होगा स्थापित राजस्थान के भीखमखोर में क्लीनमैक्स द्वारा विकसित किए जाने…
जमशेदपुर। बिहार एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर एसोसिएशन के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पार्श्व ‘दिनकर परिषद’ की ओर से शनिवार, 26 सितंबर 2026 की संध्या राजेंद्र प्रेक्षागृह में दिनकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजनंदन चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :दुर्गा पूजा को लेकर साकची के सभी पंडालों में महिला-पुरुष पुलिसबल की होगी विशेष तैनाती दिनकर जनता से सीधे संवाद करने वाले कवि: डॉ. तरुण कुमार समारोह के मुख्य अतिथि पटना विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष एवं पटना कॉलेज…
जमशेदपुर। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए साकची थाना क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी। मंगलवार को साकची थाना परिसर में साकची थाना शांति समिति और पूजा समितियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण ने की। इसमें साकची थाना क्षेत्र की करीब 16 पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और पूजा के दौरान आने वाली समस्याओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित मुद्दे सामने रखे। READ MORE :ADITYAPUR NEWS: मॉर्निंग स्टार किड्स स्कूल में मनाया…
आदित्यपुर। आदित्यपुर के एम-9 स्थित मॉर्निंग स्टार किड्स स्कूल में वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों के बीच स्वस्थ खान-पान और हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। READ MORE :ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर बस्ती के सी-डी रोड में पाइपलाइन जलापूर्ति बहाल, डिप्टी मेयर का लोगों ने जताया आभार इस अवसर पर स्कूल में माताओं के लिए हेल्दी कुकिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। प्रतिभागियों ने स्वाद के साथ-साथ भोजन की पौष्टिकता और स्वास्थ्यवर्धक…
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के आदित्यपुर बस्ती स्थित सी और डी रोड में लंबे समय से चली आ रही पाइपलाइन जलापूर्ति की समस्या दूर होने के बाद स्थानीय लोगों को राहत मिली है। पाइपलाइन से घरों तक पानी पहुंचने के बाद मंगलवार को स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह से मुलाकात कर उनका आभार जताया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस्ती में लंबे समय से पाइपलाइन के जरिए नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही थी। समस्या को लेकर बस्तीवासियों ने डिप्टी मेयर अंकुर सिंह से शिकायत की थी। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम लिमिटेड…
जमशेदपुर: टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (TSDSPL) के कर्मचारियों के लिए मंगलवार को एक बड़ी खुशखबरी सामने आई। कंपनी के बारा प्लांट स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस बहुप्रतीक्षित समझौते से कंपनी के कुल 682 कर्मचारियों (ESS सहित) को सीधा लाभ मिलेगा। READ MORE :Jamshedpur News :टाटा मोटर्स में बोनस समझौता हुआ संपन्न, अधिकतम 87543, औसतन 53787 रुपये बोनस समझौते के प्रमुख आंकड़े और बिंदु समझौते के अनुसार, इस वर्ष कर्मचारियों के बीच कुल ₹3.91 करोड़ की बोनस राशि वितरित…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में सोमवार को वार्षिक बोनस समझौता संपन्न हुआ। लगातार वार्ता के बाद सोमवार को अंततः प्रबंधन व यूनियन के बीच सहमति बनी। फलस्वरूप सोमवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में टाटा मोटर्स के जेनरल ऑफिस में यूनियन एवं प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुआ। इस बार के बोनस में कर्मचारियों को अधिकतम 87543, औसतन 53787 रुपये की राशि प्राप्त होगा। यानि इस बार बोनस 14.03 प्रतिशत हुआ। जबकि पिछले वर्ष 12.3 प्रतिशत हुआ था। विगत वर्ष बोनस अधिकतम 75223 तथा औसत 50160 हुआ था। इस बार सुपरनेशन के सदस्यों को 15791…
जमशेदपुर। जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति के पूर्व सचिव एवं आजीवन सदस्य अरुण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात कर केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष अचिन्त्म गुप्ता एवं उनके सहयोगियों पर समिति के लाखों रुपये के कथित गबन का आरोप लगाया। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की। अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि जमशेदपुर दुर्गा पूजा केन्द्रीय समिति का निबंधन सोसाइटी निबंधन अधिनियम 21, 1860 के तहत वर्ष 2017-18 में हुआ है। समिति की नियमावली की कंडिका-12 के अनुसार समिति के लेखा का नियमित रूप से संधारण और प्रत्येक…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर तुलसी भवन में चल रहे तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स व्यापार मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) के दूसरे दिन सोमवार को भी काफी भीड़-भाड़ रही। दोनों दिन मेले में लोगों का आना-जाना सुबह से ही लगा रहा। सभी स्टॉलों पर काफी रौनक रही। मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा की ओर से आयोजित व्यापार मेला का समापन मंगलवार 29 सितम्बर की रात 10 बजे हो जायेगा। तीसरे एवं अंतिम दिन मंगलवार को ग्राहकों के लिए विशेष छूट एवं आकर्षक ऑफर रखे गए हैं, जिसका शहरवासी भरपूर लाभ उठा सकते हैं। मंच की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल एवं सचिव कंचन खिरवाल ने बताया कि…
