जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में अंधेरी सड़कों और बस्तियों को रोशन करने के लिए विधायक सरयू राय की पहल पर विभिन्न इलाकों में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इनमें 87 सोलर लाइटें और 11 स्ट्रीट लाइटें शामिल हैं। इसके अलावा सोनारी में लंबे समय से खराब पड़ी 27 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया गया है।
इससे कई मोहल्लों और बस्तियों में रात के समय आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ स्थानीय लोगों को सुरक्षा के लिहाज से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: करीम सिटी कॉलेज में कुष्ठ रोग पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दी गई भ्रांतियां दूर करने की सीख
कदमा, सोनारी और मानगो की बस्तियों में लगीं सोलर लाइटें
विधायक सरयू राय के निर्देश पर किए गए इस कार्य की जानकारी जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग और जरूरत के अनुसार अलग-अलग इलाकों में सोलर लाइटों का प्रतिष्ठापन कराया गया है।
इसके तहत खड़कई पुल के पास दो, कदमा ईसीसी फ्लैट के समीप दो, जमुना पथ में चार, अनिल सूर पथ ए रोड में तीन और कैलाशनगर छठघाट के पास चार सोलर लाइटें लगाई गई हैं।
इसके अलावा न्यू ग्वालाबस्ती में 11, कपाली बस्ती में 10, कागलनगर न्यू बस्ती में सात तथा गांधी रोड से काली मंदिर रोड के बीच आठ स्थानों पर सोलर लाइटें लगाई गई हैं।
मानगो के कई वार्डों में भी रोशनी की व्यवस्था
मानगो क्षेत्र में भी सोलर लाइटों का विस्तार किया गया है। वार्ड नंबर एक में सात, शिवनगर, उलीडीह के संजय पथ और अविनाश नगर में कुल 10, वार्ड नंबर 33 में आठ, वार्ड नंबर 31 में दो और वार्ड नंबर 32 में नौ सोलर लाइटें लगाई गई हैं।
वहीं, अम्बे पथ स्थित वार्ड नंबर एक में चार और मून सिटी रोड में सात स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इस तरह विधानसभा क्षेत्र में कुल 98 नई लाइटों का प्रतिष्ठापन किया गया है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: महिला विश्वविद्यालय में कुलपति से तय वार्ता नहीं हुई, कर्मचारी महासंघ ने प्रशासन पर उठाए सवाल
सोनारी की 27 खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत
नई लाइटें लगाने के साथ सोनारी क्षेत्र की खराब पड़ी 27 स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त किया गया है। मरम्मत के बाद इन्हें दोबारा चालू कर दिया गया है। मरम्मत कार्य प्रदीप सिंह की देखरेख में पूरा हुआ।
लाइटों के प्रतिष्ठापन के दौरान रणजीत प्रसाद, राजकुमार सिंह, चुन्नू भूमिज, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, शंकर राय, कुंअर अतुल सिंह, उषा यादव, पप्पू सिंह, शेषनाथ पाठक, विकास साहनी, रविशंकर सिंह, प्रेम सक्सेना, रवि ठाकुर, अजय कुमार, टुनटुन सिंह, शशांक, गौरव नागी, विनोद सिंह, लक्ष्मण ठाकुर, बलराम धीवर, रौशन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

