जमशेदपुर: पोद्दार वैश्य कल्याण समिति, कोल्हान की संगठनात्मक बैठक बारीडीह के विद्यापति नगर स्थित मनोज पोद्दार के आवास पर समिति अध्यक्ष अरुण पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह, कोलकाता में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में भागीदारी और संगठन विस्तार की योजना पर चर्चा हुई।
समिति के महामंत्री श्रीकांत देव ने बताया कि बैठक में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह के आयोजन पर विचार-विमर्श के बाद इसकी तिथि 10 जनवरी 2027 निर्धारित की गई।
READ MORE :Jamshedpur News: KPS की दो महिला शिक्षाविदों को राष्ट्रीय पुरस्कार, पर्यावरण अभियान ने बनाया रिकॉर्ड
कोलकाता के सम्मान समारोह में शामिल होंगे पदाधिकारी
बैठक में बताया गया कि पोद्दार वैश्य महासभा, पश्चिम बंगाल की ओर से 22 नवंबर 2026 को कोलकाता में प्रतिभा सम्मान एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पोद्दार वैश्य कल्याण समिति, कोल्हान के पदाधिकारी 21 नवंबर को जमशेदपुर से रवाना होंगे।
प्रतिनिधिमंडल में समिति अध्यक्ष अरुण पोद्दार, भरत पोद्दार, महामंत्री श्रीकांत देव और सलाहकार नंदकिशोर पोद्दार शामिल रहेंगे।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: रॉयल्टी कटौती और बिटुमेन की बढ़ती कीमतों से परेशान ठेकेदार, मंत्री दीपक बिरुआ से आज होगी अहम बैठक
नए साल में कोल्हान में होगा संगठन का विस्तार
बैठक में समिति की कमेटी का विस्तार करने पर भी सर्वसम्मति से योजना बनाई गई। इसके तहत नए वर्ष में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। इस दौरान समाज के लोगों से संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने और नई कमेटियों के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक में भरत पोद्दार, अरुण पोद्दार, श्रीकांत देव, राजीव रंजन पोद्दार, मनोज पोद्दार, कृष्णकांत पोद्दार, अभिषेक कुमार गांधी सहित समिति की महिला सदस्य उपस्थित थीं।

