आदित्यपुर: अरका जैन यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित अरका लिटरेरी फेस्ट 2026 में सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल स्कूल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण और टीमवर्क से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पुरस्कार हासिल किए।
प्रतियोगिता में विद्यालय को वेस्ट टू वंडर में प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं एनर्जी इन फ्रेम प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रथम और द्वितीय दोनों पुरस्कार अपने नाम किए। इसके अलावा डांस फॉर द प्लैनेट में प्रथम तथा ग्रीन रैम्प प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ दिखाई प्रतिभा
अरका जैन यूनिवर्सिटी, सरायकेला-खरसावां में आयोजित इस फेस्ट में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के महत्व और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विद्यालय के प्राचार्य रामा शंकर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी रचनात्मकता, टीम भावना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सराहना की।
उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारी में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाली शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों सुजाता दास, पूनम कुमारी, अपूर्वा डे, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, सोनम और महेश्वर बेरा के योगदान की भी प्रशंसा की।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: करीम सिटी कॉलेज में कुष्ठ रोग पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दी गई भ्रांतियां दूर करने की सीख
विद्यालय प्रबंधन ने जताई खुशी
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर सभी विजेता विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। प्रबंधन ने कहा कि अरका लिटरेरी फेस्ट में ओवरऑल चैंपियन बनना विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।


