जमशेदपुर। टाटानगर स्थित केंद्रीयकृत कर्षण मरम्मत कारखाना के कर्मचारियों द्वारा नववर्ष 2026 के अवसर पर परिवार मिलन सह वनभोज का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण डोबो डैम में संपन्न हुआ, जहां कर्मचारियों ने अपने परिवारजनों के साथ मिलकर आनंद और उल्लास के पल साझा किए। READ MORE :Jamshedpur News :नववर्ष पर कदमा में लिट्टी-चोखा उत्सव, टाटा मोटर्स में स्थायी नियुक्ति पर सुनीता कुमारी सम्मानित नववर्ष का यादगार आयोजन केंद्रीयकृत कर्षण मरम्मत कारखाना के व्हील शॉप के कर्मचारियों द्वारा आयोजित यह नववर्ष का पहला सामूहिक कार्यक्रम था, जिसे यादगार बनाने के लिए विशेष प्रयास किए गए।…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। नववर्ष 2026 को सौगात के रूप में मनाते हुए कदमा उलियान टैंक रोड स्थित अशोक अपार्टमेंट के निवासियों ने सामुदायिक सौहार्द और खुशियों के साथ लिट्टी-चोखा का आयोजन किया। यह आयोजन दोहरी खुशी का अवसर बना—एक ओर नववर्ष का उत्साह, तो दूसरी ओर अपार्टमेंट की सदस्य सुनीता कुमारी की 1 जनवरी से टाटा मोटर्स में स्थायी नियुक्ति की उपलब्धि। READ MORE :Jamshedpur News :गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन साहस और करुणा का प्रतीक : महाबीर मुर्मू सम्मान और उत्सव का संगम कार्यक्रम के दौरान अपार्टमेंट की वरिष्ठ महिला सदस्य प्रतिमा लायक ने सुनीता कुमारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित…
जमशेदपुर।सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर रविवार, 4 जनवरी 2026 को मानगो स्थित मानगो गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू ने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेकते हुए समस्त झारखंड और जमशेदपुरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर पूर्वी के भाजपा कार्यकर्ताओं का नववर्ष मिलन- समारोह सह वनभोज रविवार को डिमना में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास महाबीर मुर्मू ने गुरु ग्रंथ साहिब…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का नववर्ष पर वार्षिक मिलन-समारोह सह वनभोज रविवार को डिमना की मनोरम वादियों के बीच आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। वनभोज को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए पार्टी की ओर से प्रति व्यक्ति पास की व्यवस्था की गई है। साथ ही, सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं के लिए मंडलवार अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं, ताकि सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सके। READ MORE…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र अंतर्गत गोकुलनगर बस्ती निवासी जीत महतो की पुलिस हिरासत में हुई मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। 30 दिसंबर को मोबाइल चोरी के संदेह में पुलिस द्वारा जीत महतो को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि हिरासत के दौरान उसके साथ गंभीर मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस द्वारा आनन-फानन में यू.डी. केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराना, अंतिम संस्कार की जल्दबाज़ी और परिजनों को…
जमशेदपुर। गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्थित गाढ़ाबासा कम्युनिटी सेन्टर में चल रहे श्रीमद भागवत महापुराण कथा के छठवें दिन शुक्रवार को व्यास पीठ से कथावाचक आचार्य पंडित कुमार स्वामी जी महराज ने सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई, परीक्षित मोक्ष सहित विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिया। उन्होंने सातवें दिन कृष्ण के अलग-अलग लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि परमात्मा बिना मांगे ही भक्तों को सब कुछ प्रदान कर देता है। कथा व्यास ने सुदामा चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि परमात्मा में आसक्ति मनुष्य को सांसारिक मोह माया से मुक्त करने वाली है और जीव भवबंधन से पार पा जाता है।…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 04 जनवरी 2026 दिन – रविवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिणायण ऋतु – शिशिर मास – माघ पक्ष – कृष्ण तिथि – प्रतिपदा दोपहर 12:29 तत्पश्चात् द्वितीया नक्षत्र – पुनर्वसु दोपहर 03:11 तत्पश्चात् पुष्य राहुकाल – शाम 04:34 से शाम 05:55 तक सूर्योदय – 06:23 सूर्यास्त – 05:14 दिशा शूल – पश्चिम दिशा में आज का विशेष:- जहाँ तुलसी पौधा रोपा गया है, वहाँ बीमारियाँ नहीं हो सकतीं । सुबह तुलसी के दर्शन करो । उसके आगे बैठ कर लम्बे श्वास लो और छोड़ो, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, दमा दूर रहेगा…
मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त से करेंगे बात, अकर्मण्य ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने को कहेंगे सफाईकर्मियों की कम संख्या से नाराज हुए विधायक क्यूब कंपनी द्वारा कर्मचारियों के इस्तेमाल से बेहद खफा कायदे से नहीं हो रही है मोहल्लों की साफ-सफाई जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम में साफ-सफाई की व्यवस्था काफी लचर है। सफाई ठेकेदार मानगो नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई के कार्य के लिए आवश्यक सफाई कर्मियों की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं। नतीजा है कि मोहल्लों में साफ-सफाई सही तरीके से नहीं हो पा रही…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मानगो के गोकुल नगर जाकर मृतक जीत महतो की माँ और परिवारजनों सेे भेंट किया तथा गोकुलनगर वासियों के साथ भी चर्चा की।सरयू राय ने कहा कि जीत महतो के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। READ MORE :Jamshedpur News :झारखंड सरकार ने पेसा के नाम पर आदिवासी समाज को धोखा दिया : चम्पाई सोरेन उन्होंने यह भी कहा कि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से भी इस विषय में उनकी बातचीत हुई है। हम सभी मिलकर इस विषय में…
जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चम्पाई सोरेन ने झारखंड सरकार पर पेसा (PESA) अधिनियम की नियमावली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। जमशेदपुर के परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पेसा के नाम पर आदिवासी समाज को धोखा दिया है और जो नियमावली लाई गई है, वह पूरी तरह से आदिवासी विरोधी है। READ MORE :Jamshedpur News :पेट्रन स्व. के. के. सिंह के स्मृति में 800वें नेत्र ज्योति महायज्ञ-2026 का हुआ शुभारंभ,सांसद विद्युत महतो, विधायक सरयू राय, अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने दी शुभकामना नियमावली को जानबूझकर छिपाया गया चम्पाई सोरेन ने कहा…
