जमशेदपुर प्राइड मंथ के समापन के अवसर पर लौहनगरी जमशेदपुर में “जमशेदपुर प्राइड जलसा 2026” का शानदार आयोजन किया गया. जमशेदपुर क्वियर सर्किल, पीपल फॉर चेंज, कला मंदिर और आदर्श सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में इस खास प्राइड वॉक का आयोजन हुआ. इसका मुख्य उद्देश्य समाज में LGBTQIA+ समुदाय के अधिकारों, उनके सम्मान और सामाजिक स्वीकृति के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाना था. READ MORE :RANCHI NEWS: खुद स्टीयरिंग थाम पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे CM हेमंत सोरेन; वीडियो वायरल, सैलानियों से बोले- ‘यह है हमलोगों का झारखंड’ रोटरी गवर्नर-इलेक्ट अनु नारंग ने दिखाई हरी झंडी, 100 से अधिक…
Author: BJNN Desk
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान सम्पर्क – 9430145832 [email protected] आज का पंचांग दिनांक – 29 जून 2026 दिन – सोमवार विक्रम संवत् – 2083 अयन – उत्तरायण ऋतु – वर्षा मास – ज्येष्ठ पक्ष – शुक्ल तिथि – पूर्णिमा 30 जून प्रातः 05:26 तत्पश्चात् प्रतिपदा नक्षत्र – मूल प्रातः 04:03 जून 30 तत्पश्चात् पूर्वाषाढ़ा राहुकाल – प्रातः 06:44 से सुबह 08:28 पंचक – नहीं है भद्रा – आज है शुभ / पाताल 05:02 एम से 04:16 पीएम सूर्योदय – 05:01 सूर्यास्त – 06:40 दिशा शूल – पूर्व दिशा में दोष परिहार – शीशा देखकर यात्रा करें…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची से कुछ ही दूरी पर स्थित प्रकृति की अनमोल धरोहर ‘जोन्हा फॉल’ की वादियों में रविवार को एक बेहद खूबसूरत और अलग नजारा देखने को मिला। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिना किसी भारी-भरकम लाव-लश्कर के, खुद कार की स्टीयरिंग थामे यहां की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच पहुंच गए। खास बात यह रही कि इस सुहाने सफर में उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। रविवार को मुख्यमंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस अनौपचारिक दौरे का वीडियो साझा कर दुनिया को झारखंड के नज़ारों का दीदार कराया।…
जमशेदपुर। | शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण परिवार द्वारा आयोजित 11वें महा रक्तदान शिविर ने सेवा और मानवता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। भीषण गर्मी के बावजूद आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 1068 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसने पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और परिवारों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: ‘जनप्रतिनिधि के दरबार की तरह खुलते थे बाबू के.के. सिंह के दरवाजे’; जयंती पर उमड़े दिग्गज, 254 लोगों ने किया महा-रक्तदान रक्तदान के माध्यम से अर्पण…
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के रेड क्रॉस भवन में रविवार को सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार का एक अनूठा संगम देखने को मिला। प्रख्यात समाजसेवी और रेड क्रॉस के संरक्षक रहे स्वर्गीय बाबू के.के. सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में शहर के सियासी व सामाजिक दिग्गजों का महाजुटान हुआ। के.के. एजुकेशनल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में लगे इस शिविर में युवाओं ने भारी उत्साह दिखाया और कुल 254 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। READ MORE :ADITYAPUR NEWS: पूर्व विधायक मलखान सिंह के आवास पर सियासी दिग्गजों का महाजुटान; सादगी से मना जन्मदिन,…
आदित्यपुर/जमशेदपुर, 28 जून 2026: कोल्हान की राजनीति में अपनी मजबूत पैठ रखने वाले, ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन बार विधायक रह चुके कद्दावर नेता अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह का जन्मदिन रविवार को बेहद सादगी लेकिन भारी उत्साह के बीच मनाया गया। आदित्यपुर की ओल्ड हाउसिंग कॉलोनी स्थित उनके एम-9 आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर क्या सत्ता पक्ष और क्या विपक्ष— तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने सियासी कटुता को दरकिनार कर एक ही मंच पर मलखान सिंह को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:…
जमशेदपुर: सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा आगामी 5 जुलाई को शहर में एक बड़ा साहित्यिक महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में हुई परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘सातवां प्रो. राघव आलोक स्मृति सम्मान’ देश के जाने-माने पटकथा लेखक, साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार कृपाशंकर (सासाराम) को प्रदान किया जाएगा। रविवार को परिषद के अध्यक्ष अरविंद विद्रोही की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस गरिमामय आयोजन की अंतिम रूपरेखा तय की गई। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: मिक्स जेंडर क्रिकेट सीरीज की चैंपियन बनी चिरुडीह की…
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में पारंपरिक खेल खो-खो (Kho-Kho) को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम खो-खो एसोसिएशन ने एक बड़ी चयन प्रक्रिया पूरी की है। एग्रीको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की एक दिवसीय जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता (Selection Trial) का सफल आयोजन किया गया। इस ट्रायल में जिले के 16 विभिन्न स्कूलों और स्पोर्ट्स क्लबों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती और तकनीकी दांव-पेच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड का महा-मेगा प्लान तैयार; जिले में अगस्त तक होंगे…
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में युवाओं के चरित्र निर्माण और समाजसेवा को नई दिशा देने के लिए भारत स्काउट एंड गाइड, पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय ने कमर कस ली है। साकची स्थित आम बागान मुख्यालय में शनिवार को आयोजित संगठन की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक में जिले के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के लगभग 50 स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन और नोडल शिक्षकों का महाजुटान हुआ। जिला कब्स कमिश्नर श्याम कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी महीनों के लिए एक व्यापक ‘एक्शन प्लान’ तैयार किया गया है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: पोटका से डुमरिया तक अब ‘जीरो कट’ बिजली;…
जमशेदपुर/पोटका: पूर्वी सिंहभूम के पोटका विधानसभा क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। आने वाले दिनों में पोटका से लेकर डुमरिया तक बिजली कटौती का झंझट हमेशा के लिए खत्म होने वाला है। क्षेत्र में ‘जीरो कट’ (Zero Power Cut) आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पांडरासोली में करोड़ों रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक ‘लाइन हब’ (Line Hub) का निर्माण किया जाएगा। इस बाबत विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर परिसदन में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर मास्टरप्लान तैयार किया है। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: मिक्स जेंडर क्रिकेट सीरीज…
