
जमशेदपुर: विप्र फाउंडेशन, झारखंड जोन-6 के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) शाखा की नवगठित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण और मिलन समारोह रविवार को जुगसलाई स्थित राजस्थान शिव मंदिर के लक्ष्मी नारायण हॉल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य समारोह में समाज के कई वरिष्ठजन, प्रदेश पदाधिकारी, महिला और पुरुष सदस्यों के साथ-साथ भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया और पंडितों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने समाज को नई दिशा देने और संगठन को विस्तार देने का संकल्प लिया है।


सामाजिक एकजुटता और महिलाओं की भागीदारी पर बल
समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा (चाईबासा) और मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ललित शर्मा थे। पुरुषोत्तम शर्मा ने नवगठित टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की सहभागिता के बिना किसी भी समाज का पूर्ण विकास संभव नहीं है।
वहीं, मुख्य वक्ता ललित शर्मा ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर सामाजिक हित और जन कल्याण में कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सांवर लाल शर्मा ने विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों, उद्देश्यों और चल रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों से साझा की।
अतिथियों का सम्मान और नई दिशा का संकल्प
सचिव सोनू शर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने महिलाओं से संगठन के अभियानों में बढ़-चढ़कर जुड़ने की अपील करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर समाज सेवा करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश शर्मा ने और मंच का सफल संचालन गणेश दायमा ने किया। विप्र फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम के मुख्य संरक्षक रामावतार पुरोहित ने अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से नई कार्यकारिणी को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को परशुराम तीर्थ का स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को भी स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।
इस भव्य समारोह को सफल बनाने में सोनू शर्मा, निशा दीक्षित, कंचन, शिवांगी, जुली, पूजा सारस्वत, ऋतु, संगीता शर्मा, दिलीप, देवराज, राजेश, महेश, विक्रम, विनोद और गोविंद भारद्वाज सहित अनेक सक्रिय सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
READ MORE :Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न
नवगठित कार्यकारिणी और समितियों की सूची
मीडिया प्रभारी गोविंद भारद्वाज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नई टीम इस प्रकार है:
पदाधिकारी: अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए योगेश शर्मा।
उपाध्यक्ष: प्रदीप मिश्रा, बैजनाथ शर्मा, मनोज शर्मा, अंकित शर्मा।
सह सचिव: सोनू शर्मा, संगीता शर्मा, तुषार शर्मा।
कार्यसमिति सदस्य: विक्रम, मनोज, प्रीति, सोनिका, मोनू, सुरेश, संजय, रवि, धीरज, सुनील, विकास, अमित, जितेंद्र पटेल, नवीन, राज सारस्वत, निशा दीक्षित, आकाश, शुभम, पीयूष, राजेश और कैलाश शर्मा।
संरक्षक मंडल: रामावतार पुरोहित (मुख्य संरक्षक), कैलाश शर्मा, महेश सेवदा, विश्वनाथ शर्मा, मुरलीधर शर्मा, नथमल पिपलवा, दीपक परिख, पंडित मधुसूदन जोशी, किशन महाराज और रामचरण शर्मा गीगा बाबू।
सलाहकार समिति: सांवर लाल सेवदा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, पवन पिपलवा, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा, रामजी शर्मा, विनोद शर्मा बबलू, पुरुषोत्तम जोशी, चंद्रशेखर शर्मा, लाला जोशी, मुकेश शर्मा और सुरेश शर्मा लिप्पु।




