Author: BJNN Desk

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला में 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र-2) चलाया जाएगा। इस पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि दिव्यांगता से बचाव किया जा सके।जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि “कुष्ठ रोग की जल्द पहचान और इलाज से स्थायी दिव्यांगता से बचा जा सकता है।” READ MORE :Jamshedpur News :28 फरवरी को ‘सुरभि’ का अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन सबल सेंटर, साकची में प्रशिक्षण अभियान के सफल संचालन को लेकर…

Read More

जमशेदपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘सुरभि’ द्वारा आगामी 28 फरवरी 2026, शनिवार को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित श्रीमती कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल परिसर में संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा। होली से पूर्व आयोजित इस काव्य संध्या में देश के चर्चित हास्य, व्यंग्य, ओज और श्रृंगार विधा के कवि अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। READ MORE :Jamshedpur News :28 फरवरी को ‘सुरभि’ का अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन उद्घाटन करेंगे अर्जुन मुंडा संस्था के…

Read More

सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 23 फरवरी 2026 दिन – सोमवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – वसंत मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – षष्ठी सुबह 09:09 तत्पश्चात् सप्तमी नक्षत्र – भरणी शाम 04:33 तत्पश्चात् कृत्तिका राहुकाल – सुबह 08:21 से सुबह 09:48 पंचक – नहीं है सूर्योदय – 06:14 सूर्यास्त – 05:46 दिशा शूल – पूर्व दिशा में दोष परिहार – दूध पीकर / आईना देखकर / दलिया खाकर यात्रा करें आज का विशेष तीन परेशानियां – एक साथ दूर करने के उपाय (प्वाइंट में): 1️⃣ व्यापार बंधा हुआ है शनिवार…

Read More

जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)  कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत संपन्न मतदान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं, जिससे मतदान प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के निर्धारित समय पर शुरू होकर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। READ MORE :Adityapur News :नगर की सरकार, किसके सिर सजेगा ताज? आदित्यपुर नगर निगम…

Read More

आदित्यपुर. आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों के लिए बनाए गए कुल 136 मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न हो गया. सभी मतदान केंद्रों पर 680 मतदानकर्मी दिन भर मतदान संपन्न कराने के लिए जुटे रहे. सुबह नौ बजे तक आदित्यपुर में 9.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो शाम 5 बजे तक आते आते बढकर 57.70 प्रतिशत हो गया. आदित्यपुर के वार्ड 17 में सेंट्रल पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. हालांकि यहां मोबाइल लेकर जाने की मनाही के संबंध में जनता को जानकारी न होने से काफी विवाद भी…

Read More

जमशेदपुर. जमशेदपुर में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम “कलम का कारवाँ: स्याही से शिखर तक का सफ़र” महज़ एक साहित्यिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि हिंदी साहित्य की उन अनकही और अनदेखी यात्राओं को सामने लाने की एक संवेदनशील पहल हुई जिन्हें अक्सर मंच और सुर्खियाँ नहीं मिल पातीं. साहित्यसिंधिका के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखकों की रचनाओं से आगे बढ़कर उनकी जीवन-यात्रा, संघर्ष, असफलताओं और आत्मसंघर्ष को केंद्र में रखा गया. सामान्यतः साहित्यिक मंचों पर लेखक अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करते हैं, लेकिन यहाँ उन्होंने अपने जीवन के वे अनुभव साझा किए, जिनसे होकर उनकी लेखनी का निर्माण हुआ. मंच से…

Read More

आदित्यपुर (का.प्र.) – अखिल भारतीय धोबी महासंघ, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं संत गाडगे जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा की स्मृति में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर में निकली इस यात्रा में घोड़ा रथ, बैंड-बाजा, झारखंडी लोकनृत्य और संत गाडगे के उपदेशों की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। गोपाल मैदान से माइकल जॉन ऑडिटोरियम तक यात्रा शोभायात्रा की शुरुआत गोपाल मैदान से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम पहुंची। यहां आयोजित समागम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं…

Read More

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी और मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चुनाव के एक दिन पहले मानगो की जनता के नाम संदेश जारी किया है. उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि हमारे मानगो नगर निगम के भविष्य का निर्णय होने जा रहा है. यह चुनाव सिर्फ एक पद का चुनाव नहीं, बल्कि मानगो के सुरक्षित, स्वच्छ, शिक्षित और समृद्ध भविष्य का संकल्प है. श्रीमति गुप्ता ने कहा है कि वे पिछले कई दिनों से उनके बीच आशीर्वाद लेने आई. हर गली, हर मोहल्ले, हर समाज के लोगों ने जो स्नेह,…

Read More

जमशेदपुर : माताजी आश्रम में 22 फरवरी से चार दिवसीय भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 191वीं जयंती सह आश्रम का 88वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह प्रभाती कीर्तन से हुआ, इसके बाद सुधांशु मिश्र द्वारा श्री श्री चंडी पाठ किया गया। आश्रम झारखंड की धार्मिक धरोहर – संजीव सरदार धर्मसभा में विधायक संजीव सरदार, उपस्थित रहे। कमल कांति घोष ने रामकृष्ण संगीत प्रस्तुत किया, जबकि सुनील कुमार दे ने स्वागत भाषण में आश्रम की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विधायक संजीव सरदार ने कहा कि माताजी आश्रम एक आदर्श धार्मिक प्रतिष्ठान है, जो वर्ष भर धार्मिक एवं…

Read More

जमशेदपुर : पोटका विधानसभा अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के सीपी टोला, बागबेड़ा में तेली साहू समाज द्वारा आयोजित 43वां कर्मा जयंती सह सेवा सम्मान समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समाज की ओर से विधायक का पारंपरिक रूप से सोल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कर्मा जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध परंपरा, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।…

Read More