जमशेदपुर। गोलमुरी मनिंदर टावर में चल रहे भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को आचार्य पंडित सुरेश चन्द्र शास़्त्री जी महाराज ने बाल लीला, माखन चोरी, वेणु गीत और गोवर्धन लीला भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य, चंचल और प्रेममयी लीलाओं का वर्णन किया। कहा कि बाल लीला में मैया यशोदा के आंगन की नटखट शरारतें, माखन चोरी में गोपियों का प्रेमपूर्वक माखन चुराना, वेणु गीत में मुरली की धुन से गोपियों को मोहित करना, और गोवर्धन लीला में इन्द्र का मान मर्दन कर गोकुल वासियों की रक्षा करना प्रमुख है। इन लीलाओं के माध्यम से भागवत कथा हमें निस्वार्थ प्रेम, भक्ति…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम जागरण मंच जमशेदपुर के सदस्यों की टोली तीन अलग-अलग समूह में कुल देवता श्री श्याम प्रभु खाटू वाले से मिलने हेतु सोमवार को हवाई मार्ग से खाटू धाम पहुंचें। मंच के सभी सदस्य मंगलवार 24 फरवरी को फागुण माह की सप्तमी को परसराम पुरीया धर्मशाला रिंग्स से ध्वज पूजन अर्चन करके प्रभु श्री श्याम के चरणों में खाटू धाम जाकर अर्पित करेेंगे। खाटू धाम जाने वालों में मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल विमल रिंगसिया, अशोक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, अमित सिन्हा, अमित मोदी, गोपाल रिंगसिया, कमल अग्रवाल, कविता, बबीता,…
जमशेदपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के अंतर्गत कार्यरत जमशेदपुर शाखा के लिए वर्ष 2026-27 के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैंः- अध्यक्ष सीए आनंद कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए ऋषि अरोड़ा, सचिव सीए चेतन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए योगेश शर्मा सीआईसीएएसए चेयरमैन सीए मुकुंद केडिया एवं तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष सीए कौशलेंद्र दास। नव निर्वाचित अध्यक्ष सीए आनंद कुमार अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि हमारी प्राथमिकता शाखा के प्रत्येक सदस्य और छात्र के पेशेवर विकास को नई दिशा देना है। पारदर्शिता, टीमवर्क और नवाचार के…
जमशेदपुर।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते एवं बाबूलाल सोरेन के बड़े पुत्र वीर सोरेन (21 वर्ष) का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में असामयिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से सोरेन परिवार सहित पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। दोस्तों संग घूमने गए थे मनाली प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ कुल्लू-मनाली घूमने गए थे। बर्फबारी के बीच उन्होंने स्कीइंग और अन्य गतिविधियों का आनंद लिया। दिनभर घूमने के बाद वे होटल लौट आए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे अचेत हो गए।साथियों ने…
जमशेदपुर. लक्ष्मीनगर स्थित सामुदायिक भवन में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पर्यावरण आयाम की ओर से स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ मां भारती एवं स्वामीजी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई. संगठन मंत्र का उच्चारण इच्छा कुमारी ने किया. READ MORE :Jamshedpur News :राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर कलिंग उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी, सांसद बिद्युत बरण महतो के प्रयास सफल कार्यक्रम में पर्यावरण आयाम की प्रांत प्रमुख डॉ. अनीता शर्मा ने कचरे के विभिन्न प्रकारों की पहचान कराते हुए…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 25 फरवरी 2026 दिन – बुधवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – उत्तरायण ऋतु – वसंत मास – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल तिथि – नवमी रात्रि 02:40 फरवरी 26 तत्पश्चात् दशमी नक्षत्र – रोहिणी दोपहर 01:38 तत्पश्चात् मृगशिरा राहुकाल – दोपहर 12:40 से दोपहर 02:07 सूर्योदय – 06:13 सूर्यास्त – 05:47 दिशा शूल – उत्तर दिशा में दोष परिहार – धनिया / तिल खाकर यात्रा करें आज का विशेष बेड़रूम में राधा-कृष्ण की फोटो राधा-कृष्ण प्रेम, भक्ति और एकता के प्रतीक हैं। बेडरूम में शांत, प्रेमपूर्ण तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है।…
जमशेदपुर। राखा माइंस क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात मिली है। राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18477/18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (पुरी–योग नगरी ऋषिकेश) के नियमित ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो को भेजे गए पत्र के माध्यम से दी गई। READ MORE :Jamshedpur News :टाटानगर में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का भव्य सम्मान, वार्षिक समीक्षा कार्यक्रम में दिखी रेल कर्मचारियों की एकता सांसद के प्रयास लाए रंग उल्लेखनीय है कि सांसद बिद्युत बरण महतो ने 11 फरवरी 2026 को रेल मंत्री को…
जमशेदपुर : पोटका प्रखंड अंतर्गत रसुनचोपा पंचायत के सारसे ग्राम में वीर शहीद दुसा-जुगल जयंती पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर शहीद दुसा-जुगल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। READ MORE :Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में 9 से 23 मार्च तक चलेगा कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र-2), घर-घर होगी मरीजों की पहचान सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं से गूंजा गांव ग्रामवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं…
पोटका : प्रखंड के पोडाडीहा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोडाडीहा टोला मुडासाई में झारखंड सरकार के जल संसाधन (लघु सिंचाई) विभाग की ओर से 24 लाख 39 हजार रुपये की लागत से तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत इस महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास किया। शिलान्यास से पूर्व ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। READ MORE :Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में 9 से 23 मार्च तक चलेगा कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र-2), घर-घर होगी मरीजों की पहचान गर्मी से पहले बड़ी राहत की तैयारी, विधायक के पहल से गाँव वालो की…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला में 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र-2) चलाया जाएगा। इस पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि दिव्यांगता से बचाव किया जा सके।जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि “कुष्ठ रोग की जल्द पहचान और इलाज से स्थायी दिव्यांगता से बचा जा सकता है।” READ MORE :Jamshedpur News :28 फरवरी को ‘सुरभि’ का अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन सबल सेंटर, साकची में प्रशिक्षण अभियान के सफल संचालन को लेकर…
