Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल
Breaking News

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड की बड़ाकांजिया पंचायत स्थित जादूगोड़ा गांव के चीटामाटी टोला से विकास के दावों की पोल खोलने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में गंभीर रूप से बीमार टोला प्रधान जंगल हेम्ब्रम को ग्रामीणों द्वारा खटिया पर लादकर करीब चार किलोमीटर तक दुर्गम पहाड़ी रास्तों से अस्पताल ले जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और उपायुक्त के निर्देश पर जांच कर वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।

READ MORE :Jamshedpur News: साधु के भेष में गांजा तस्करी, 2 गिरफ्तार

मरीज को खटिया पर ढोने की मजबूरी और 108 एंबुलेंस की नाकामी

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में स्वास्थ्य आपातकाल के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा को कई बार फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

  • सड़क न होने के कारण कोई भी वाहन चीटामाटी टोला तक नहीं पहुंच सका।

  • मजबूर होकर ग्रामीणों ने लकड़ी की खटिया पर बीमार जंगल हेम्ब्रम को लिटाया और तीखी चढ़ाई, खतरनाक ढलान और पथरीले रास्तों से होते हुए 4 किलोमीटर दूर कानीकोचा तक पहुंचाया।

  • कानीकोचा से निजी वाहन की व्यवस्था कर मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया में भर्ती कराया गया।

उपायुक्त के निर्देश पर एसडीओ ने की जांच, सामने आई ये वस्तुस्थिति

वीडियो वायरल होने के बाद, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), घाटशिला द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। जांच में निम्नलिखित तथ्य सामने आए:

  • भौगोलिक स्थिति: चीटामाटी टोला जादूगोड़ा ग्राम के कानीकोचा टोला से लगभग 1500 मीटर की दूरी पर सीधी और खड़ी पहाड़ी के ऊपर स्थित है।

  • वनभूमि की बाधा: कानीकोचा और चीटामाटी टोला के बीच वनभूमि होने के कारण पक्की सड़क नहीं है। हालांकि, कुईलीसुता चौक से कानीकोचा तक 4 किमी की सड़क वाहन परिचालन के योग्य है।

  • 108 एंबुलेंस की स्थिति: जांच में पुष्टि हुई कि एंबुलेंस को कॉल किया गया था। चूंकि 108 सेवा का संचालन रांची स्थित नियंत्रण कक्ष से होता है, इसलिए कॉल रिसीव नहीं होने पर ग्रामीणों ने निजी वाहन का उपयोग किया।

READ MORE :Jamshedpur News: डॉ. डीके मिश्रा यूरोलॉजी सेंटर का उद्घाटन

मरीज की स्थिति सामान्य, एमजीएम रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरिया में जंगल हेम्ब्रम का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। उनकी मलेरिया जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य और स्थिर है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चीटामाटी टोला में हो समुदाय (अनुसूचित जनजाति) के 22 परिवार निवास करते हैं। इन सभी को पेंशन, खाद्यान, वन पट्टा और आवास सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। टोले के बच्चे भी नजदीकी सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे हैं।

उपायुक्त का कड़ा निर्देश: जल्द बनेगी सड़क

टोले में सड़क संपर्क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने घाटशिला एसडीओ को सामुदायिक वन पट्टा की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है, ताकि वनभूमि की बाधा को दूर कर वहां अविलंब सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जा सके।

बीजेपी ने बोला हेमंत सरकार पर हमला

इस पूरे मामले पर सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने राज्य सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में विकास के नाम पर लोगों को केवल ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा, “डुमरिया से सामने आई यह तस्वीर हेमंत सरकार के विकास के दावों की असली हकीकत बयां करती है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को इस लचर व्यवस्था की जवाबदेही लेनी चाहिए।”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: साधु के भेष में गांजा तस्करी, 2 गिरफ्तार

July 26, 2026

Jamshedpur News: मानगो निगम में कमीशनखोरी, आत्मदाह की धमकी

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.