
जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 136वें संस्करण का रविवार को भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर द्वारा व्यापक स्तर पर प्रसारण और श्रवण किया गया। शहर के चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों के विभिन्न बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ पीएम मोदी के प्रेरणादायी विचारों को सुना। साकची स्थित जिला कार्यालय में सांसद विद्युत वरण महतो शामिल हुए, वहीं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बारीडीह में कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम सुना।


READ MORE :Jamshedpur News: डॉ. डीके मिश्रा यूरोलॉजी सेंटर का उद्घाटन
इन प्रमुख मुद्दों पर पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’
‘मन की बात’ के 136वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित, पर्यावरण और आत्मनिर्भर भारत जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी:
कारगिल विजय दिवस: मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए उनके अदम्य साहस को नमन किया।
पर्यावरण संरक्षण: जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी का संदेश दिया।
हर घर तिरंगा: आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
आत्मनिर्भर भारत: आईएनएस महेंद्रगिरि (INS Mahendragiri) जैसे स्वदेशी युद्धपोतों का जिक्र करते हुए भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति और कॉमनवेल्थ खेलों में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :जन कल्याण मोर्चा की बैठक,NIT का नाम बदलने और जर्जर सड़कों पर टोल टैक्स बंद करने की मांग
मन की बात जनभागीदारी का बड़ा माध्यम: सांसद
भाजपा के साकची जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच और राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करता है। पीएम मोदी हर महीने समाज के अनदेखे नायकों और नवाचारों को सामने लाकर करोड़ों लोगों को प्रेरणा देते हैं। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि पीएम का प्रत्येक संदेश कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।
यह संवाद प्रेरणादायी जनआंदोलन बन चुका है: पूर्णिमा साहू
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बारीडीह मंडल के शक्ति केंद्र हिंदुस्तान मित्र मंडल में विधायक पूर्णिमा साहू ने बूथ समिति सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम सिर्फ रेडियो संवाद नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बन चुका है। वह सामान्य नागरिकों के असाधारण प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं, जिससे पूरे देश को नई ऊर्जा मिलती है।”
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, बबुआ सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, संतोष ठाकुर, रंजीत सिंह, मीरा झा, राहुल मुखी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



