
माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9934174432
[email protected]


आज का पंचांग
दिनांक – 27 जुलाई 2026
दिन – सोमवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – वर्षा
मास – आषाढ़
पक्ष – शुक्ल
तिथि – त्रयोदशी शाम 04:14 तक तत्पश्चात् चतुर्दशी
नक्षत्र – मूल सुबह 10:28 तत्पश्चात् पूर्वाषाढा
राहुकाल – सुबह 06:54 से सुबह 09:34
पंचक – नहीं है
भद्रा – नहीं है
सूर्योदय – 05:14
सूर्यास्त – 06:34
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
दोष परिहार – शीशा देखकर यात्रा करें
आज का विशेष
9 ग्रह कमजोर होने के संकेत:-
सूर्य कमजोर
संकेत: सुबह उठने में आलस, चेहरा फीका, आंखों की चमक कम, आत्मविश्वास में कमी।
ज्योतिषीय कारण: सूर्य नीच राशि में, अस्त, राहु-शनि से पीड़ित या अशुभ भाव में।
संभावित प्रभाव: पिता या वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद, सरकारी कार्यों में रुकावट, सम्मान में कमी, हड्डियों या हृदय संबंधी परेशानी।
सरल उपाय: प्रतिदिन प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें।
चंद्र कमजोर
संकेत: अनिद्रा, छोटी-छोटी बातों पर भावुक होना, अधिक चिंता या ओवरथिंकिंग।
ज्योतिषीय कारण: चंद्र नीच, शनि या केतु से पीड़ित।
संभावित प्रभाव: मानसिक तनाव, माता का स्वास्थ्य प्रभावित, घर में अशांति, मन अस्थिर रहना।
सरल उपाय: सोमवार को शिव पूजा करें, रात में दूध का सेवन करें (यदि स्वास्थ्य के अनुसार उपयुक्त हो)।
मंगल कमजोर
संकेत: बार-बार गुस्सा आना, चोट लगना, झगड़े या दुर्घटना की संभावना।
ज्योतिषीय कारण: मंगल नीच, राहु के साथ या अशुभ स्थिति में।
संभावित प्रभाव: भाई-बहनों से विवाद, भूमि संबंधी परेशानी, रक्तचाप या चोट की समस्या।
सरल उपाय: मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें।
बुध कमजोर
संकेत: भूलने की आदत, बोलने में झिझक, पढ़ाई या व्यापार में बाधा।
ज्योतिषीय कारण: बुध नीच, अस्त या केतु से प्रभावित।
संभावित प्रभाव: व्यापार में नुकसान, निर्णय लेने में कठिनाई, त्वचा या तंत्रिका संबंधी परेशानी।
सरल उपाय: हरी मूंग का दान करें।
गुरु कमजोर
संकेत: भाग्य का साथ न मिलना, पूजा-पाठ में मन न लगना, मोटापा बढ़ना।
ज्योतिषीय कारण: गुरु नीच या राहु-शनि से पीड़ित।
संभावित प्रभाव: शिक्षा, संतान या विवाह में बाधा, सम्मान में कमी, लिवर संबंधी समस्या।
सरल उपाय: गुरुवार को हल्दी या पीली वस्तु का दान करें।
शुक्र कमजोर
संकेत: वैवाहिक जीवन में तनाव, सुख-सुविधाओं में कमी, प्रेम संबंधों में परेशानी।
ज्योतिषीय कारण: शुक्र नीच, सूर्य या केतु से पीड़ित।
संभावित प्रभाव: दांपत्य जीवन में मतभेद, विलासिता का सुख कम, वाहन संबंधी परेशानी।
सरल उपाय: साफ-सुथरे वस्त्र पहनें और सुगंध का प्रयोग करें।
शनि कमजोर
संकेत: कामों में लगातार देरी, कर्ज बढ़ना, पैरों या घुटनों में दर्द।
ज्योतिषीय कारण: शनि नीच या मंगल-राहु से प्रभावित।
संभावित प्रभाव: नौकरी, कोर्ट-कचहरी या मेहनत के फल में विलंब।
सरल उपाय: शनिवार को जरूरतमंदों की सहायता करें या तिल के तेल का दान करें।
राहु कमजोर
संकेत: अत्यधिक भ्रम, डर, शक, डरावने सपने।
ज्योतिषीय कारण: राहु अशुभ स्थिति में या गुरु-चंद्र से प्रभावित।
संभावित प्रभाव: बदनामी, मानसिक उलझन, गलत फैसले, अचानक नुकसान।
सरल उपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएं और संयमित जीवन अपनाएं।
केतु कमजोर
संकेत: सब कुछ होते हुए भी खालीपन महसूस होना, वैराग्य, अस्थिरता।
ज्योतिषीय कारण: केतु लग्न या अशुभ भाव में, मंगल-शनि से प्रभावित।
संभावित प्रभाव: अचानक बदलाव, नौकरी में अस्थिरता, पेट संबंधी परेशानी।
सरल उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें।
– चेहरा फीका लगे → सूर्य कमजोर हो सकता है।
– मन उदास या बेचैन हो → चंद्र प्रभावित हो सकता है।
– बार-बार चोट या गुस्सा → मंगल पर ध्यान दें।
– भूलने की आदत बढ़े → बुध कमजोर हो सकता है।
– पेट भारी, भाग्य साथ न दे → गुरु प्रभावित हो सकता है।
– काम लगातार लटकें → शनि का प्रभाव हो सकता है।
– शक, डर और भ्रम बढ़े → राहु प्रभावी हो सकता है।
– सब कुछ होते हुए भी खालीपन लगे → केतु का प्रभाव माना जाता है।
ध्यान रखें
– केवल एक लक्षण देखकर किसी ग्रह को कमजोर न मानें।
– कुंडली का सही विश्लेषण दशा, अंतर्दशा और ग्रहों की स्थिति देखकर ही किया जाता है।
– स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको धर्म कर्म पूजा पाठ में सम्मिलित होने के सुअवसर प्रदान करेगा। आध्यत्मिक भावना भी बढ़ी रहने से पुण्य और परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे लेकिन आज घरेलू एवं व्यावसायिक कार्यो में ढील देने के कारण गृहस्थ में कलह के साथ ही व्यवसाय से उचित लाभ नही उठा पाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग भी आज ना के बराबर रहेगा अधिकांश कार्य स्वयं के बल पर ही करने पड़ेंगे। घर के किसी सदस्य की जिद कुछ समय के लिये परेशानी में डालेगी पूरी होने पर ही वातावरण सामान्य बन सकेगा। सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौपे जाएंगे लापरवाह एवं आलसी स्वभाव के चलते आरम्भ में ये झंझट लगेंगे लेकिन कुछ समय बीतने पर इनमे ही मग्न हो जाएंगे कार्य व्यवसाय में मध्यान तक ही रुचि लेंगे इसके बाद का समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आज आप एकबार लिए निर्णय से पीछे नही हटेंगे चाहे हानि ही क्यो ना हो घर मे मांगलिक आयोजन होंगे वातावरण आत्मबल देने वाला रहेगा। दिन का कुछ समय पूर्व में किये कार्यो की समीक्षा में बीतेगा इससे संतोष की प्राप्ति होगीं। संध्या बाद मन काल्पनिक दुनिया मे खोया रहेगा। परिवार के सदस्य अपनी अनदेखी से उदास रहेंगे। सेहत कुछ समय के लिये नरम बनेगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपका लक्ष्य घर मे सुख के साधनों की वृद्वि करना रहेगा इसमे काफी हद तक सफल भी रहेंगे व्यवसायी वर्ग खर्च करने से पीछे नही हटेंगे आर्थिक स्थिति ठीक रहने और परिजनों के सुख को देखते हुए अखरेगा भी नही। कार्य व्यवसाय में आकस्मिक उछाल आने से व्यस्तता बढ़ेगी पूर्वनियोजित कार्य मे फेरबदल करना पड़ेगा। नौकरी वाले जातको से मितव्ययी व्यवहार के कारण परिजन नाराज हो सकते है। मध्यान के बाद काम से ऊबन होने लगेगी लेकिन आज अतिरिक्त परिश्रम करते है तो कल इसका आश्चर्जनक लाभ देखने को मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा छोटी बातों को अनदेखा करें। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका व्यवहार अनाड़ियों जैसा रहेगा बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देंगे जिससे लोगो मे आपकी छवि खराब हो सकती है। घर मे भी महत्त्वपूर्ण कार्यो को अनदेखा कर बेतुकी बातो पर बहस के लिये तैयार रहेंगे। कार्य व्यवसाय में कुछ लाभ के अनुबंध हाथ लगेंगे। आज आपको हानि होते होते किसी अनुभवी का मार्गदर्शन बचा लेगा लेकिन अभिमानी स्वभाव रहने के कारण फिरभी कृतज्ञ नही रहेंगे। धन की आमद किसी ना किसी रूप में अवश्य होगी परन्तु खर्च की तुलना में ना काफी रहेगी। गृहस्थी में शांति बनाए रखने के लिये पूर्व में किये वादों पर कायम रहें टालमटोल करना भारी पड़ेगा। संध्या बाद अकस्मात स्वास्थ्य संबंधित समस्या पनपेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज आप बाहर के लोगो को आचरण में रहने का उपदेश देंगे लेकिन घर मे स्वयं के ऊपर लागू नही करेंगे। परिजन आपसे किसी ना किसी बात को लेकर विरोधाभास रखेंगे। आज आप अपने निर्णय पर ज्याददेर नही टिकेंगे इससे आस-पास के लोगो को खासी परेशानी होगी। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मी अथवा अधीनस्थों पर नाजायज रौब दिखाना अपमानित कराएगा। धन लाभ के लिये किसी की चाटुकारिता करनी पड़ेगी जो आपको पसंद ना होने पर सीमित साधनों से निर्वाह करना पड़ेगा। खर्च आय की तुलना में अधिक रहने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा। परिजनों की नाराजगी शांति से बैठने नही देगी।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी विपरीत फलदायी बना रहेगा। दिन के आरम्भ में ही घर का मंगलमय वातावरण आपकी लापरवाहि अथवा उद्दंड व्यवहार के कारण अशान्त बनेगा। बात बात पर गर्मी दिखाकर मुख्य समस्या से बचने का प्रयास करेंगे। परिजनों से तालमेल बिठाना आज नामुमकिन ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी स्वयं गलती करेंगे और दोषी अन्य को ठहराएंगे सहकर्मियों अथवा देनदारों से धन को लेकर विवाद गहरा सकता है। मित्र मंडली में भी आपका रुखा व्यवहार रंग में भंग डालेगा। विवेक से काम लें आर्थिक लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल सकते है। आवश्यक कार्यो को छोड़ व्यसन अथवा अन्य व्यर्थ के कार्यो पर खर्च करेंगे। धर्म के प्रति आस्था अन्य दिनों से कम रहेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप पिछले कुछ दिनों से बेहतर अनुभव करेंगे लेकिन आज धन को लेकर कुछ ना कुछ समस्या बनी रहेगी। स्वयं की तुलना अन्य लोगों से करने पर मन हीन भावना से ग्रस्त रहेगा। आज आप मेहनत करने के पक्ष में बिलकुल नही रहेंगे बैठे बिताये लाभ पाने के चक्कर मे छोटे मोटे लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर धन लाभ की संभावनाए बनेंगी लेकिन अंत समय मे निराश ही होना पड़ेगा। लोग मतलब से व्यवहार रखेंगे काम निकलने के बाद भूल जाएंगे। गृहस्थ में भी धन संबंधित अभाव अनुभव होगा मन की इच्छाएं आज कम रखें अन्यथा दुख होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा फिर भी आलस करेंगे। घर मे मंगल कार्य होंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपके लिये आज की दिनचार्य थोड़ी सुस्त रहेगी लेकिन फिर भी शान्तिप्रद रहेगा। आरंभिक भाग में प्रत्येक कार्य मे आलस्य करेंगे घरेलू कार्यो की टालमटोल से परिजनों को परेशानी होगी बहस भी हो सकती है। काम-धंधे को लेकर आज ज्यादा झंझट में पड़ना पसंद नही करेंगे नौकरी वाले लोग भी आज का दिन शांति से बिताना पसंद करेंगे लेकिन कुछ ना कुछ काम आने से कामना पूर्ति नही हो सकेगी। आज आपको धन की अपेक्षा सम्मान लाभ अधिक मिलेगा। सार्वजनिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। मित्र परिचितों के साथ धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी। सेहत में संध्या बाद नरमी आने लगेगी सतर्क रहें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप काम की बातों को छोड़ अनर्गल विषयो में भटकेंगे। दिन के पूर्वार्ध से मध्यान तक आलस्य अधिक रहेगा घरेलू कार्य के साथ पूर्वनियोजित कार्य एक साथ सर पर आने से असुविधा होगी। जबरदस्ती करने पर ही कार्य करने के लिए तैयार होंगे लेकिन एकबार आरम्भ करने के बाद पूर्ण करके ही छोड़ेंगे। परिजन आपके हित के लिये कड़ा व्यवहार करेंगे लेकिन अंदर से हमदर्दी भी रखेंगे। मध्यान के आस-पास किसी से गरमा गरमी हो सकती है यहाँ धैर्य और विवेक का परिचय दें अन्यथा मन की इच्छा मन मे ही रह जायेगी। संध्या का समय अपेक्षाकृत शांत रहेगा धार्मिक कार्यो के साथ मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे। स्वास्थ्य स्वयं की गलती से खराब हो सकता है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी परिस्थिति प्रतिकूल रहेगी जल्दी से की कार्य को करने का मन नही करेगा इस कार्य को करेंगे उसमे कोई स्वयंजन ही टांग अडायेगा। शारीरिक रूप से भी कुछ ना कुछ कमजोरी बनी रहेगी महिलाये विशेष ध्यान रखें कमजोरी के कारण हाथ पैर में शिथिलता रहेगी। कार्य व्यवसाय में हानि के डर से आज महत्त्वपूर्ण फ़ैसले लेने से डरेंगे। ज्यादा सोच विचारने के चक्कर मे लाभ के सौदे हाथ से निकल सकते है। धन लाभ आज लेदेकर हो ही जायेगा परन्तु पर्याप्त नही होगा। हित शत्रुओं से सावधान रहें पीठ पीछे अहित कर सकते है। परिजनों की सांत्वना मिलने से राहत अनुभव होगी।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभदायक होते हुए भी इसका उचित लाभ नही उठा सकेंगे। पूर्व में बनाई योजना के कारण कार्य व्यवसाय की और ज्यादा ध्यान नही दे सकेंगे कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मियों की कमी भी लाभ को सीमित करने का कारण बनेगी फिर भी काम चलाऊ धन किसी ना किसी प्रकार मिल ही जायेगा। मित्र रिश्तेदारी के साथ आज धार्मिक कार्यो के खर्च भी अतिरिक्त करने पड़ेंगे। व्यवहारिकता स्वभाव में दिखावा मात्र ही रहेगी स्वार्थ साधने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे अन्यथा किसी से बात करना भी पसंद नही होगा। आवश्यक कार्य संध्या से पहले पूर्ण कर लें इसके बाद व्यर्थ की गतिविधियों में फंसने के कारण अधूरे रह सकते है। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप पूर्व नियोजित योजनाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित रूप से कार्य करेंगे परन्तु फिर भी कोई काम अचनाक आने से असुविधा होगी कार्यक्रम में फेरबदल भी करना पड़ेगा। धर का वातावरण आशा से अधिक शांत मिलेगा सभी सदस्य अपने अपने काम मे मस्त रहेंगे लेकिन किसी काम की बोलने पर विपरीत व्यवहार भी कर सकते है। काम-धंधा आज पहले से कुछ मंदा रहेगा धन लाभ के एक दो प्रसंग ही बनेंगे लेकिन खर्च के हिसाब से पर्याप्त नही होंगे। आज आपका मन अनैतिक कार्यो में शीघ्र आकर्षित होगा बचकर रहें वरना बैठे बिठाये नई मुसीबत खड़ी होगी। स्वास्थ्य में पहके से राहत लेकिन पूर्ण ठीक नही रहेगा।
फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करें
https://www.facebook.com/maanmatngijyotish
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbCniG5EawdwzRf8CM3u
फ्री की उम्मीद ना करे
कुंडली या अन्य जानकारी के लिए अपनी बर्थ डिटेल्स ( जन्म समय, जन्म दिनांक, जन्म स्थान इत्यादी) 9934174432 व्हाट्सएप पर भेजे और अपॉइंटमेंट ले
Whatsapp no 9934174432 पेड अपॉइंटमेंट लेने के लिए पहले व्हाट्सएप्प पर मेसेज करे बाद में ही कॉल करे


