
ANNI AMRITA
सुरक्षा मानकों पर जवाहरलाल शर्मा ने उठाया सवाल
तालाब को लोहे की जाली से ढकने की मांग की
जमशेदपुर.
डिमना झील के निकट स्थित टाटा स्टील के तालाब में हाल ही में हुई डॉक्टरों के डूबने की दुखद घटना के बाद अब क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. इस हादसे की पृष्ठभूमि में मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टाटा स्टील प्रबंधन का ध्यान तालाब की जर्जर सुरक्षा व्यवस्था की ओर आकर्षित किया है और कंपनी से तुरंत कड़े सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.


READ MORE..DEOGHAR NEWS: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने संभाला मोर्चा, दिए सख्त निर्देश
सेफ्टी फर्स्ट” का नारा केवल कागजों तक सीमित?
विज्ञप्ति में जवाहरलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल इस दुर्घटना पर शोक जताना नहीं, बल्कि उस खतरनाक स्थल की सुरक्षा कमियों को उजागर करना है.
”टाटा स्टील डिमना झील के पानी से भारी मुनाफा कमाती है और शहर का हर नागरिक उनका उपभोक्ता है. कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कंपनी का यह दायित्व है कि वह गुणवत्तापूर्ण पानी की आपूर्ति के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखे. कंपनी का वर्षों पुराना नारा रहा है ‘सुरक्षा प्रथम’ (Safety First), लेकिन डिमना झील परिसर में यह नारा बेअसर साबित हो रहा है.”
— जवाहरलाल शर्मा
सिर्फ ‘प्रतिबंधित क्षेत्र’ का बोर्ड लगाना नाकाफी
शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर केवल ‘प्रतिबंधित स्थान’ का साइनबोर्ड लगा देना ही जिम्मेदारी की इतिश्री नहीं है.
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश
पिकनिक के दौरान भारी भीड़
ठंड के मौसम में डिमना झील में हजारों की संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं. सही जगह की तलाश में लोग अक्सर फाटक के दूसरी तरफ चले जाते हैं.
फिसलन भरा रास्ता: दूसरी तरफ जाने का मार्ग बेहद फिसलन भरा है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है. पूर्व में भी यहाँ अप्रिय घटनाओं की खबरें आती रही हैं.
मानगो पुल का दिया उदाहरण
जाली से ढकने की मांग
प्रशासनिक और कॉर्पोरेट जवाबदेही पर जोर देते हुए शर्मा ने मानगो पुल का उदाहरण दिया, जहाँ आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा जालियाँ लगवाई थीं. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सड़क की खराब बनावट के कारण होने वाले हादसों में कंपनियों और सरकारों को भारी भरकम मुआवजा देना पड़ता है.
प्रमुख मांगें:
लोहे की मजबूत जाली
खतरनाक तालाब को तुरंत लोहे के मजबूत जाल से पूरी तरह ढका जाए
भविष्य की अनहोनी से बचाव
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जाएं ताकि भविष्य में कोई जान-माल का नुकसान न हो और कंपनी को कानूनी पेचीदगियों का सामना न करना पड़े.


