
जमशेदपुर। कोल्हान के सबसे बड़े व्यावसायिक संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में टीम केडिया–कावंटिया ने शानदार जीत हासिल की है। सभी पदों पर निर्वाचित होने के बाद पूरे शहर के व्यापारियों और उद्यमियों में उत्साह का माहौल है।


कार्यसमिति सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए सन्नी संघी ने जीत के बाद अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा –
“ना केवल हमारे मतदाताओं बल्कि हर शुभचिंतक एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगी को हृदय से आभार। पिछले दो वर्षों का कार्यकाल इस बात का प्रमाण है कि चैंबर अब चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं, बल्कि हर किसी का है।”
JAMSHEDPUR NEWS :कॉलेज के टशनबाज़ का ग्रैंड फिनाले, वरुण मुखी बने विजेता
हर वर्ग के व्यापारी होंगे संगठन से जुड़े
सन्नी संघी ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में संगठन की प्राथमिकता बड़े व्यवसायियों के साथ-साथ छोटे कारोबारियों को भी जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि चैंबर का दायरा हर उस व्यापारी तक पहुंचेगा, जो किसी भी स्तर पर व्यवसाय और उद्योग से जुड़ा है।
JAMSHEDPUR NEWS :कॉलेज के टशनबाज़ का ग्रैंड फिनाले, वरुण मुखी बने विजेता
सुरक्षा और नए उद्योग पर फोकस
संघी ने कहा कि व्यापारियों और कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना टीम की प्रमुख प्राथमिकता होगी। साथ ही, शहर और क्षेत्र में नए उद्योगों को लाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। उनका मानना है कि इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
ADITYAPUR NEWS :आरआईटी थाना में दुर्गा पूजा को लेकर बिजली, सड़क और सुरक्षा मुद्दों पर हुई बैठक
सहयोगियों का जताया आभार
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद संघी ने विशेष रूप से उन सहयोगियों का आभार जताया जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से टीम को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जीत केवल उम्मीदवारों की नहीं बल्कि पूरे व्यापारी समाज की है।
टीम केडिया–कावंटिया की जीत से बढ़ी उम्मीदें
सिंहभूम चैंबर के चुनाव में इस बार टीम केडिया–कावंटिया की सर्वसम्मत जीत ने संगठन की दिशा और भविष्य की योजनाओं को लेकर बड़ी उम्मीदें जगा दी हैं। व्यापारियों का मानना है कि नई टीम उद्यमियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी


