
बिष्टुपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (Singhbhum Chamber of Commerce & Industries) के चुनाव परिणाम शनिवार शाम घोषित कर दिए गए। इस बार का पूरा चुनाव टीम मानव केडिया के नाम रहा। परिणाम आने के साथ ही बिष्टुपुर स्थित चैंबर कार्यालय में ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जश्न का माहौल देखने को मिला।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :पितृपक्ष अष्टमी पर धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ करेगा अज्ञात पितरों का तर्पण
अध्यक्ष पद पर मानव केडिया निर्विरोध
अध्यक्ष पद पर मानव केडिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनकी जीत ने टीम मानव केडिया को मजबूत शुरुआत दी।
उपाध्यक्ष पदों पर जोरदार जीत
उपाध्यक्ष (इंडस्ट्री) पद पर हर्ष अग्रवाल बाकरेवाल ने 1218 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने प्रतिद्वंदी नितेश धूत को हराया, जिन्हें केवल 488 वोट मिले।
वहीं, उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) पद पर अनिल मोदी निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष (कर एवं राजस्व) के लिए राजीव अग्रवाल और उपाध्यक्ष (पब्लिक रिलेशंस एंड वेलफेयर) के लिए अभिषेक अग्रवाल गोल्डी भी निर्विरोध विजयी हुए।
जनरल सेक्रेटरी और सचिव पदों पर जीत
जनरल सेक्रेटरी पद पर पुनीत कौंटिया ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 1271 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सत्यनारायण अग्रवाल को मात्र 433 वोट ही प्राप्त हुए।
सेक्रेटरी (इंडस्ट्री) पद पर विनोद शर्मा निर्विरोध विजयी घोषित हुए।
सेक्रेटरी (ट्रेड एंड कॉमर्स) पद पर भरत मकानी ने 1136 वोट हासिल किए। इस पद पर मोहित शाह को 473 और मनोज चेतानी को 102 वोट ही मिले।
सेक्रेटरी (टैक्सेशन एंड फाइनेंस) के लिए अंशुल रिंगसिया निर्विरोध विजयी घोषित हुए।
सेक्रेटरी (पब्लिक रिलेशंस एंड वेलफेयर) पद पर सुरेश शर्मा लिपू ने 1344 वोटों से शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी राम देबुका को केवल 362 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद भी निर्विरोध
कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार अग्रवाल रिंगसिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
जश्न का माहौल
चुनाव परिणाम घोषित होते ही टीम मानव केडिया के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया गया। चैंबर परिसर में देर शाम तक जश्न का माहौल रहा और टीम के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।


