
क्रोमा की ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू, गैजेट्स और अप्लायंसेज पर 50 प्रतिशत तक की छूट



रांची। टाटा समूह के ओमनी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा ने अपनी सालाना ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू कर दी है। 26 से 30 नवंबर तक चलने वाली इस पांच दिवसीय सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, घरेलू उपकरण और पर्सनल केयर उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। ग्राहकों को बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और आसान ईएमआई का लाभ भी मिलेगा।
सेल के तहत आईफोन 16 (128 जीबी) 45,490 रुपये और आईफोन 17 प्रो मैक्स (256 जीबी) 96,290 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, मैकबुक निओ (8 जीबी+256 जीबी) की शुरुआती कीमत 42,714 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन की श्रेणी में ओप्पो, रेडमी और सैमसंग के चुनिंदा मॉडल्स पर भी आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।
लैपटॉप की खरीदारी पर 20 प्रतिशत तक एक्सचेंज बोनस और कैशबैक का लाभ मिलेगा। टीवी श्रेणी में एलजी का 55 इंच 4K एआई नैनो टीवी 44,990 रुपये, 75 इंच मॉडल 89,990 रुपये और सोनी का 65 इंच ब्राविया 3 II टीवी 1,16,990 रुपये में उपलब्ध है। चुनिंदा टीवी पर 26,000 रुपये तक कैशबैक और साउंडबार की खरीद पर 12 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है।
घरेलू उपकरणों में फिलिप्स का 4.2 लीटर डिजिटल एयर फ्रायर 7,299 रुपये से शुरू है। वहीं, फिलिप्स के चुनिंदा पर्सनल केयर उत्पादों पर 30 प्रतिशत और हैवेल्स के ग्रूमिंग व पर्सनल केयर उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।
इन्फिनिटी रिटेल लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि ब्लैक फ्राइडे सेल का उद्देश्य ग्राहकों को आकर्षक कीमतों, एक्सचेंज लाभ, बैंक कैशबैक और आसान फाइनेंस विकल्पों के जरिए तकनीक और घरेलू उपकरणों को अपग्रेड करने का बेहतर अवसर देना है। ग्राहक 30 नवंबर तक देशभर के क्रोमा स्टोर्स में इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। सभी ऑफर नियम एवं शर्तों और उत्पादों की उपलब्धता के अधीन हैं।



