
जमशेदपुर। सुपरहिट 93.5 रेड एफएम द्वारा आयोजित शहर का चर्चित प्रोग्राम “कॉलेज के टशनबाज़” का ग्रैंड फिनाले शनिवार को बिस्टुपुर स्थित केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आगाज़ 22 अगस्त से हुआ था, जिसमें रेड एफएम की टीम शहर के 10 प्रमुख कॉलेजों में पहुँची और ऑडिशन लेकर स्टूडेंट्स की प्रतिभा को मंच दिया।
ADITYAPUR NEWS :आरआईटी थाना में दुर्गा पूजा को लेकर बिजली, सड़क और सुरक्षा मुद्दों पर हुई बैठक
10 कॉलेज से चुने गए 20 फाइनलिस्ट
ऑडिशन राउंड में हर कॉलेज से दो छात्रों का चयन किया गया। इस तरह कुल 20 प्रतियोगियों ने ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लिया। छात्रों ने सिंगिंग, डांसिंग, मिमिक्री और कई हिडन टैलेंट का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
विजेता और रनर अप
फाइनल मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। अंत में Arka Jain University के वरुण मुखी को विजेता घोषित किया गया।
फर्स्ट रनर अप: रोहित (NSU से)
सेकंड रनर अप: साकेत (KMPM वोकेशनल कॉलेज से)
विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाया।
आरजे ने बांधा समां
कार्यक्रम का शानदार संचालन रेड एफएम के लोकप्रिय आरजे अभय, निधि और राज ने किया। उनकी एंकरिंग और मज़ाकिया अंदाज़ ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया।
आयोजकों और प्रायोजकों का योगदान
रेड एफएम के इस मेगा शो को सफल बनाने में कई प्रायोजकों ने अहम भूमिका निभाई। इनमें कैनरा बैंक, वाइल्ड स्टोन, सीक्रेट टेम्पटेशन, बूमर शर्मा फर्नीचर, मोटरवर्ल्ड ट्रू वैल्यू और माँ कल्याणी सुजुकी प्रमुख रहे।
पूरे कार्यक्रम में युवाओं की जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिली। प्रतिभागियों के हुनर ने यह साबित कर दिया कि जमशेदपुर के स्टूडेंट्स हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का दम रखते हैं।।


