
जमशेदपुर: प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मानवता और जनसेवा के उद्देश्य से समाजसेविका सह झामुमो नेत्री चरणजीत कौर भाटिया द्वारा सोनारी आर्मी कैंटीन के नजदीक विशेष सेवा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं—‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’—को अपनाते हुए जरूरतमंदों व संगत की सहायता करना था। शिविर की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिसके बाद नगर कीर्तन में शामिल बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और राहगीरों ने सेवा का लाभ उठाया।



निस्वार्थ सेवा व मानवता का संदेश
शिविर के दौरान चरणजीत कौर भाटिया ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने निस्वार्थ सेवा, समानता और आपसी भाईचारे का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करना ही गुरु साहिब के प्रति सच्ची श्रद्धांलि है और समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
आयोजन में सक्रिय रहे सहयोगी व स्वयंसेवक
सेवा शिविर के सफल आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने योगदान दिया:
प्रमुख सहयोगी: मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय बीपीएम की प्रधानाध्यापिका रंजिता गांधी, झामुमो के जिला संगठन सचिव नासिर खान, युवा नेता अंकित सूर्यवंशी, समाजसेवी विकास सिंह व तुषार दास गुप्ता सहित स्थानीय स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में धूमधाम से मना सामा-चकेवा पर्व, डाला प्रतियोगिता में अर्चना मिश्रा प्रथम
स्कूली बच्चों, श्रद्धालुओं व राहगीरों की भागीदारी
नगर कीर्तन के दौरान शिविर में पहुंचे बच्चों, श्रद्धालुओं, नागरिकों और राहगीरों को सेवा प्रदान की गई।




